{"_id":"6321e5d3a3e9f03fa47ebd6e","slug":"electric-bus-karnataka-plans-to-convert-35-000-buses-into-electric-vehicles-by-2030","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Bus: कर्नाटक 2030 तक राज्य में चलाएगी 35000 इलेक्ट्रिक बसें, जानें प्रति किमी लागत और पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Bus: कर्नाटक 2030 तक राज्य में चलाएगी 35000 इलेक्ट्रिक बसें, जानें प्रति किमी लागत और पूरी डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Electric Bus
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु ने बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक तनवीर सैत द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कर्नाटक ने अपनी सभी 35,000 बसों को 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रदूषण संबंधी चिंताओं को देखते हुए राज्य सरकार की योजना करीब 35 हजार बसों को इलेक्ट्रिक बनाने की है।
2 of 5
Electric Double Decker Bus
- फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से राज्य परिवहन को घाटा हो रहा है और इसलिए सरकार चाहती है कि उसकी सभी बसें इलेक्ट्रिक हो जाएं ताकि वह मुनाफा कमाना शुरू कर सके और इस संबंध में चर्चा चल रही है। डीजल बसों की लागत 68.53 रुपये प्रति किमी है। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि हमारी सभी बसें 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जाएं। हम सभी प्रयास करेंगे ताकि 2030 तक सभी 35,000 बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जा सके।"
3 of 5
JBM Auto Limited Electric Bus Eco-Life e9
- फोटो : For Reference OnlyJBM
मंत्री के मुताबिक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) इलेक्ट्रिक बसें नहीं खरीदता है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर उन्हें चला रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत, BMTC (बीएमटीसी) दिसंबर 2021 से 12 साल के लिए 'सकल लागत अनुबंध' के तहत 90 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रहा है, और इन बसों की प्रति किलोमीटर लागत 64.67 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Olectra-BYD Electric Bus
- फोटो : For Reference Only
इसके अलावा, केंद्र सरकार के फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड और) इलेक्ट्रिक वाहन - FAME II योजना के तहत, राज्य ने 300 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है, और उनमें से 75 बसों ने इस साल 15 अगस्त से परिचालन शुरू कर दिया है, और इन बसों की प्रति किमी लागत 61.90 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
Tata Star Electric Bus
- फोटो : For Reference Only
साथ ही केंद्र की FAME II योजना के तहत, कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के जरिए 921 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने के लिए 17 अगस्त को एक आदेश जारी किया गया था, इन बसों की प्रति किमी लागत 54 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।