सब्सक्राइब करें

इन बॉलीवुड स्टार्स को ‘गिफ्ट’ में मिल चुकी हैं ये लग्जरी कारें, तैमूर भी है शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 23 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
From Amitabh Bachchan to Taimur, these bollywood celebrities received Luxurious car gifts
manyata dutt rolls royce-1 - फोटो : Twitter

बॉलीवुड लग्जरी कारों के लिये मशहूर है। वहीं बॉलीवुड में एक से एक महंगी कारें गिफ्ट में देना का प्रचलन है। शायद ही कोई ऐसा अभिनेता या अभिनेत्री होगी जिसने अपने दोस्तों या परिजनों को गिफ्ट में कार न दी हो। इस फेहरिस्त में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान जैसे कलाकार भी हैं। हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की 10 महंगी गिफ्टेड कारों के बारे में...

Trending Videos

अमिताभ बच्चन को मिली थी रॉल्स रॉयस फैंटम

From Amitabh Bachchan to Taimur, these bollywood celebrities received Luxurious car gifts
Vidhu Vinod Chopra Gifted Big B - फोटो : AmarUjala

अमिताभ बच्चन के गैराज में एक से एक शानदार कारें मौजूद हैं। लेकिन उन्हें एक महंगी कार गिफ्ट में भी मिल चुकी है। फिल्म एकलव्य की शूटिंग के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें आखिरी पीढ़ी की लग्जरी रॉल्स रॉयस फैंटम गिफ्ट में दी थी। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से उन्होंने उस कार को बेच दिया था। इस कार में 6.75 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह ने बच्चन परिवार को दी बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी

From Amitabh Bachchan to Taimur, these bollywood celebrities received Luxurious car gifts
amitabh bachchan Bentley Continental GT - फोटो : Youtube

रॉल्स रॉयस फैंटम के अलावा बिग बी को उनके राजनीतिक मित्र अमर सिंह ने सफेद रंग की बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी गिफ्ट की थी। अभिषेक और एश्वर्या को कई बार इस कार में देखा गया है। यह कार दो इंजन ऑप्शन में मिलती है। एक वेरियंट में 521 बीएचपी का V8 इंजन लगा होता है, जबकि दूसरा वेरियंट W12 इंजन के साथ 680 बीएचपी के साथ आता है।

फराह खान

From Amitabh Bachchan to Taimur, these bollywood celebrities received Luxurious car gifts
Farah Khan Mercedes GL - फोटो : BM

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म डायरेक्टर फराह खान को कुछ वक्त पहले उनके जन्मदिन पर नई मर्सिडीज जीएल क्लास एसयूवी गिफ्ट की थी। हालांकि बॉलीवुड में सभी ये बात जानते हैं कि दोनों की काफी गहरी दोस्ती है। हालांकि मर्सिडीज ने जीएल-क्लास की जगह जीएलएस-क्लास मॉडल लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन

तैमूर

From Amitabh Bachchan to Taimur, these bollywood celebrities received Luxurious car gifts
Taimur Jeep SRT - फोटो : Youtube

इंटरनेट पर हमेशा सुर्खियों पर छाए रहने वाले बेबी तैमूर को भी कार गिफ्ट में मिल चुकी है। उनके पापा सैफ अली खान ने उन्हें जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 1.30 करोड़ रुपये है। आठ स्पीड वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली इस कार में 6.4 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 470 बीएचपी की पावर और 640 एनएम का टॉर्क देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed