भारत में होंडा एक्टिवा इस समय बेहद पॉपुलर स्कूटर है। अब कंपनी जल्द ही एक्टिवा 5G स्कूटर का लिमिटेड एडिशन मार्किट में लांच करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा के कुछ डीलरशिप पर नए मॉडल की बुकिंग भी शुरू गई है। माना जा रहा है कि एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन की डिलीवरी अगले महीने (जून) में शुरूं की जा सकती है।
Trending Videos
एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन में मिलेंगे ये फीचर्स
2 of 3
Honda Activa 5G limited edition
- फोटो : Google
नया एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन 2 अलग ड्यूल-टोन पेंट स्कीम के साथ आएगा। लीक हुईं फोटो में भी आप देख सकते हैं। यह नए कलर ऑप्शन सिल्वर और ब्लैक या पर्ल व्हाइट और गोल्ड होंगे। इसके फ्रंट और मडगार्ड में ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे जिससे यह मौजूदा नार्मल एक्टिवा से थोड़ा अलग नजर आता है। लिमिटेड एडिशन के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन के STD वैरिएंट की कीमत 55,032 रुपये और DLX वैरिएंट की कीमत 56,897 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन और फीचर्स
3 of 3
Honda Activa 5G limited edition
- फोटो : Google
होंडा एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन में 110सीसी का इंजन मिलेगा जो 7.85 bhp का पावर और 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें V-मैटिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें होंडाका कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है। वही इसके फ्रंट 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, पोजिशन लैंप और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। आपको बता दें कि इस समय होंडा अपने नेक्सट जेनरेशन एक्टिवा 6G पर भी काम कर रही है जोकि बीएस-6 इंजन के साथ आएगा। उम्मीद है इसे इस साल अंत तक लांच किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।