सब्सक्राइब करें

Honda Livo 2025: नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2025 होंडा लीवो, जानिए इस बाइक में क्या है नया

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

होंडा ने अपनी 110cc बाइक Honda Livo को अपडेट कर दिया है। अब ये बाइक OBD2 कंप्लेट इंजन के साथ आ रही है।

विज्ञापन
Honda Launches 2025 Livo With New Features And Updates Check Price
Honda Livo 2025 - फोटो : HMSI
नए साल की शुरुआत होते ही बाइक कंपनियां भी अपने वाहनों को अपडेट कर रही हैं। इसी क्रम में होंडा ने अपनी 110cc बाइक Honda Livo को भी अपडेट कर दिया है। कंपनी ने Honda Livo 2025 को लॉन्च किया है जिसमें कुछ नए फीचर्स और विजुअल अपग्रेड किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अब नई लीवो को OBD2 कंप्लेट के अनुसार अपडेट कर दिया है। आइए जानते हैं नई लीवो में क्या नए फीचर्स और अपडेट मिल रहे हैं।
Trending Videos
Honda Launches 2025 Livo With New Features And Updates Check Price
Honda Livo को मिला नया लुक - फोटो : HMSI
Honda Livo 2025 की नई स्टाइलिंग
नई होंडा लीवो का फ्यूल टैंक अब पहले से अधिक मस्कुलर है। इसके अलावा बॉडी पैनल पर स्ट्राइकिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं जो बाइक को अट्रैक्टिव बना रहे हैं। इस बाइक को 2 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, इसमें ड्रम और डिस्क का ऑप्शन शामिल है। इसके अलावा बाइक को 3 कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Launches 2025 Livo With New Features And Updates Check Price
Honda Livo 2025 - फोटो : HMSI
Honda Livo 2025 के नए फीचर्स
नई होंडा लीवो अप कई सारे अपडेटेड फीचर्स के साथ आ रही है। इसमें अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है, जो रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्पटी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और ईको इंडिकेटर जैसी जानकारियां शो करता है। इसके अलावा इस नई लीवो में सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।
Honda Launches 2025 Livo With New Features And Updates Check Price
Honda Livo नए फीचर्स से है लैस - फोटो : HMSI
Honda Livo 2025 की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो ये 110cc की सबसे किफायती बाइक्स में शामिल है। नई होंडा लीवो की कीमत कंपनी ने काफी कंपिटिटिव रखी है। बाजार में इसका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लेस और टीवीएस स्टार सिटी जैसी बाइक्स से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed