{"_id":"6321832fb9b9996d5b4e4c01","slug":"honda-will-launch-ten-new-electric-bike-and-scooty-in-the-next-three-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda EV: दो पहिया ईवी बाजार में होगी सभी की छुट्टी, अगले तीन साल में 10 ईवी लॉन्च करेगी होंडा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda EV: दो पहिया ईवी बाजार में होगी सभी की छुट्टी, अगले तीन साल में 10 ईवी लॉन्च करेगी होंडा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:01 PM IST
सार
पेट्रोल सेगमेंट की स्कूटी और बाइक के बाद अब होंडा ने ईवी सेगमेंट के लिए भी कमर कस ली है। कंपनी साल 2025 तक भारतीय बाजार में दस ईवी दो पहिया वाहन लाने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
होंडा एक्टिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापानी कंपनी होंडा के लिए भारतीय बाजार हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए कंपनी अब ईवी सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना चाहती है। कंपनी अगले तीन सालों में दस ईवी बाइक और स्कूटी भारतीय बाजार में पेश करने की योजना पर काम कर रही है।
दस लाख ईवी बेचने का लक्ष्य
2 of 5
होंडा की स्कूटी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का लक्ष्य साल 2025 तक भारत में हर साल दस लाख ईवी वाहन बेचने का है और 2030 तक कंपनी हर साल 35 लाख ईवी वाहन बेचने की योजना भी बना रही है।
कम कार्बन उत्सर्जन पर है फोकस
3 of 5
होंडा सीबी 200 एक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर होंडा ईवी वाहनों के उत्पादन और बिक्री के लक्ष्य बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर कंपनी पेट्रोल से चलने वाले उत्पादों को भी बंद नहीं करेगी। कंपनी पेट्रोल इंजन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को पेट्रोल-इथेनॉल जैसे विकल्पों के साथ कम करने पर भी काम कर रही है। कंपनी फ्लेक्स फ्यूल वाले वाहनों पर भी फोकस कर रही है और उम्मीद है कि साल 2023 के आखिर तक ऐसे वाहन पेश कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईवी के लिए बैटरी बना रही होंडा
4 of 5
होंडा एक्टिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
ईवी पर फोकस करने के बाद कंपनी नई तरह की बैटरी बनाने की कोशिश कर रही है। जिसका उपयोग आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में कंपनी सॉलिड स्टेट बैटरी को बना रही है। ये बैटरी लिथियम आयन बैटरी की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
कैसा रहा अगस्त का महीना
5 of 5
होंडा की स्कूटी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने पिछले महीने 4.62 लाख से ज्यादा वाहन बेचे। बिक्री का ये आंकड़ा ईयर ऑन ईयर बेसिस के हिसाब से अगस्त 2021 से ज्यादा रहा। कंपनी ने पिछले साल अगस्त महीने में 4.31 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री की थी। पिछले महीने की बिक्री के आंकड़ों में 39307 यूनिट्स भी शामिल थीं जिन्हें निर्यात किया गया था। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक्टिवा स्कूटी और बाइक्स में शाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।