सब्सक्राइब करें

Hyundai Cars Price Hike: ह्यूंदै वेन्यू, वरना और ट्यूशॉ हुईं महंगी, जानें नई कीमतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Cars Price Hike 2023 Hyundai Price Hike August 2023
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Venue (वेन्यू) और Tucson (ट्यूशॉ) के साथ-साथ अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Verna (वरना) की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। तीनों मॉडल पिछले एक साल में लॉन्च किए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के मुताबिक इन मॉडल्स की कीमत 48,000 रुपये तक बढ़ गई है। न्यू जेनरेशन ह्यूंदै वरना कोरियाई कार निर्माताओं द्वारा इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया लेटेस्ट मॉडल है, जबकि नई ट्यूशॉ और वेन्यू एसयूवी 2022 में लॉन्च की गई थीं।
Trending Videos
Hyundai Cars Price Hike 2023 Hyundai Price Hike August 2023
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ट्यूशॉ की नई कीमतें
भारत में ह्यूंदै मोटर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सबसे बड़ी बढ़ोतरी ट्यूशॉ एसयूवी पर की गई है। इसके पेट्रोल वैरिएंट में लगभग 42,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है, नए ट्यूशॉ के डीजल वर्जन की कीमत अब से 47,900 रुपये ज्यादा होगी। ह्यूंदै मोटर ने पिछले साल अगस्त में ट्यूशॉ को 27.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। एंट्री-लेवल Nu 2.0 पेट्रोल 6-स्पीड ऑटोमैटिक प्लैटिनम AT वैरिएंट के लिए शुरुआती कीमत अब बदलकर 29.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। सिग्नेचर एटी एडब्ल्यूडी वैरिएंट, जो भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध टॉप-स्पेक ट्यूशॉ है, को 34.39 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत 35.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। यह ध्यान रखना अहम है कि लॉन्च के बाद से एसयूवी की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Cars Price Hike 2023 Hyundai Price Hike August 2023
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै वरना की नई कीमतें
ह्यूंदै वरना सेडान, जिसे इस साल मार्च में 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था, की कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। 1.5 लीटर इंजन वाले एंट्री-लेवल EX मैनुअल वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब 10.96 लाख रुपये है, और इसमें 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी मॉडल के EX वैरिएंट पर लागू की गई है। हालांकि, DCT और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ टॉप-एंड SX(O) वैरिएंट की कीमत, जिसे 17.37 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था, वही बनी हुई है। 
Hyundai Cars Price Hike 2023 Hyundai Price Hike August 2023
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै वेन्यू की नई कीमतें
ह्यूंदै वेन्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, जो मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन जैसी अन्य कारों को टक्कर देती है, को पिछले साल जून में 7.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। एसयूवी के एंट्री-लेवल ई वैरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये से थोड़ी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। यह वैरिएंट जिसे 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है, की कीमत अब 7.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed