सब्सक्राइब करें

Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta: दोनों एसयूवी के फीचर्स, इंजन और कीमत में कितना है अंतर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Is Kia Seltos better than Creta Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta
Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
Kia India (किआ इंडिया) ने सेल्टोस मिड-साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया है। 2023 Kia Seltos facelift (2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट) ने भारत में अपनी शुरुआत की है और इसमें अब पहले से कहीं ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। नई सेल्टोस फेसलिफ्ट की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी और कीमतों का एलान अगले महीने किया जाएगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि स्पेसिफिकेशन के आधार पर नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) के मुकाबले कैसी है।
Trending Videos
Is Kia Seltos better than Creta Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
इंजन और गियरबॉक्स
2023 किआ सेल्टोस और ह्यूंदै क्रेटा में एक जैसा 113 बीएचपी 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 113 बीएचपी 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। हालांकि, फेसलिफ्ट सेल्टोस में एक नया 158 बीएचपी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी है जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल एसयूवी बनाता है। कंपनी इंजन के आधार पर कुल पांच ट्रांसमिशन विकल्प, MT, iMT, AT, IVT और DCT पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Kia Seltos better than Creta Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
फीचर्स और सेफ्टी
किआ सेल्टोस और ह्यूंदै क्रेटा हमेशा से ही फीचर्स से भरपूर एसयूवी रही हैं। लेकिन, नया फेसलिफ्टेड सेल्टोस इस सेगमेंट के खेल को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाता है। इसमें दो 10.25-इंच यूनिट्स के साथ एक ट्विन-स्क्रीन सेट-अप मिलता है, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए। इसमें एक नया पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्टैंडर्ड छह एयरबैग, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, लेवल -2 एडीएएस और भी बहुत कुछ है। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फेसलिफ्टेड क्रेटा में भी ऐसे ही उपकरण मिलेंगे।
Is Kia Seltos better than Creta Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta
Kia Seltos Facelift 2023 vs Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
भारत में कीमत
ह्यूंदै क्रेटा की कीमत इस समय 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है जो 19.20 लाख रुपये तक जाती है। जबकि किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की कीमत 10.99 लाख रुपये से 20.99 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 2023 किआ सेल्टोस को तीन अवतारों में पेश किया जाएगा: Tech Line (टेक लाइन), GT Line (जीटी लाइन) और X-Line (एक्स-लाइन)। इसके टॉप-स्पेक वर्जन में नए फीचर्स की एक लंबी लिस्ट है जिसकी वजह से पिछले मॉडल की तुलना में इसकी कीमत ज्यादा होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed