सब्सक्राइब करें

JK Tyres: जेके टायर्स ने बनाई स्मार्ट रेडियल टायरों की नई रेंज, इलेक्ट्रिक वाहनों में होगा इस्तेमाल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
JK Tyre unveils complete range of EV-specific Smart Radial Tyres for electric vehicles
Dr R Mukhopadhyay,Director R&D and Mr. Vipin Basan,Head Product Development, JK Tyres unveils new EV - फोटो : JK Tyre
JK Tyres (जेके टायर्स) ने खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए स्मार्ट रेडियल टायरों की एक पूरी रेंज विकसित की है जिसका इस्तेमाल बसों, यात्री कारों, ट्रकों और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (एलसीवी) के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि इन टायरों को इस तरह से तैयार किया गया है जो इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरतों को पूरा करेगा। इन टायरों को रघुपति सिंघानिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (RPSCOE) के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। 
Trending Videos
JK Tyre unveils complete range of EV-specific Smart Radial Tyres for electric vehicles
JK Tyre EV tyre for Passenger cars - फोटो : JK Tyre
जेके टायर्स ने बताया कि इन टायरों का उत्पादन करते समय, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए, उन्होंने ऐसी टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित किया है जो अल्ट्रा-लो रोलिंग रेजिस्टेंस, बेहतर गीले और सूखे ट्रैक्शन, हाई डूरेबिलिटी (लंबे स्थायित्व) और कम ऊर्जा खपत सुनिश्चित करेंगे। इलेक्ट्रिक वाहन के कम शोर को पूरा करने के लिए, इन स्मार्ट रेडियल टायरों का ट्रेड पैटर्न कम शोर और बेहतर ग्रिप की विशेषताओं के लिए एडवांस्ड एफईए सिमुलेशन का इस्तेमाल करके बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
JK Tyre unveils complete range of EV-specific Smart Radial Tyres for electric vehicles
JK Tyre EV tyre for Passenger cars - फोटो : JK Tyre
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तकनीकी निदेशक वी के मिश्रा ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के विकास के साथ, ईवी से संबंधित टेक्नोलॉजी का विकास वर्तमान में कंपनी के प्रमुख फोकस में से एक है। मिश्रा ने कहा, "हमारे स्मार्ट टायर ईवी-स्पेसिफिक नेक्स्ट-जेन डिजाइन फिलॉसफी के साथ विकसित किए गए हैं, जो पूरी रेंज को स्मार्ट, कम आवाज वाला, टिकाऊ और एनर्जी एफिशिएंट (ऊर्जा कुशल) बनाते हैं।" 
JK Tyre unveils complete range of EV-specific Smart Radial Tyres for electric vehicles
CEAT Tyres - फोटो : For Reference Only
एक अन्य टायर कंपनी, CEAT Tyres (सिएट टायर्स) ने भी इलेक्ट्रिक कारों के लिए बने टायरों की एक विशेष रेंज लॉन्च की। इन टायरों को भारत का पहला चार पहिया ईवी टायर होने का दावा करते हुए, सिएट ने कहा कि ये टायर स्वाभाविक रूप से बिना आवाज वाले हैं और हाई टॉर्क देते हैं। कहा जाता है कि ये एनर्जीड्राइव टायर आवाज कम करने वाली सामग्री से बने होते हैं जो कंपन के फिल्ट्रेशन और एब्सॉर्बशन द्वारा शोर को कम करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed