{"_id":"63231acdb0e4e133ce1f7bbd","slug":"know-all-four-reasons-why-electric-car-suv-out-of-reach-of-common-consumer-tata-hyundai-kia-mahindra-ola","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget Electric Car: क्यों आम ग्राहक की पहुंच से बाहर है इलेक्ट्रिक कार, जानें चार कारण","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Budget Electric Car: क्यों आम ग्राहक की पहुंच से बाहर है इलेक्ट्रिक कार, जानें चार कारण
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:00 PM IST
सार
भारत में जहां एक ओर ईवी पर जोर दिया जा रहा है वहीं अभी भी आम ग्राहक के बजट से बाहर हैं इलेक्ट्रिक कार। अभी भी क्यों महंगी हैं ईवी आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में इलेक्ट्रिक कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में अभी भी इलेक्ट्रिक कार आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। देश में भले ही ईवी पर जोर दिया जा रहा हो लेकिन कोई भी कंपनी अभी तक 10 लाख रुपये से कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में नहीं ला पाई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या कारण हैं जो अभी भी 10 लाख रुपये से कम की कीमत में ईवी नहीं आ पाई है।
कंपनियों का नहीं है फोकस
2 of 5
कार निर्माताओं को नहीं है ध्यान
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही पेट्रोल में मारुति की गाड़ी देश में सबसे सस्ती मिलती हो लेकिन ईवी की सस्ती कार के लिए अभी आम जनता को और इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने भी फिलहाल सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने का विचार त्याग दिया है। मारुति के अलावा एमजी और टाटा की आने वाले समय में सस्ती ईवी आने की संभावना है लेकिन उनकी भी कीमत 10 लाख रुपये या थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
सस्ती ईवी से पड़ेगा बाजार पर बड़ा असर
3 of 5
भारत में कम कीमत में नहीं हैं इलेक्ट्रिक कार
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोई भी वाहन निर्माता 10 लाख रुपये से कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार पेश कर देता है तो बाकी कंपनियों के साथ उसकी अपनी भी कारों की बिक्री पर भारी असर होगा। देश में आमतौर पर पांच से दस लाख रुपये के बीच की कारों की बंपर बिक्री होती है और ऐसे में अगर सस्ती ईवी आ जाएगी तो फिर बाकी कारों को छोड़कर ग्राहक भी ईवी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों महंगी हैं मौजूदा इलेक्ट्रिक कारें
4 of 5
इलेक्ट्रिक कार में लगने वाली बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
ईवी में सबसे ज्यादा कीमत बैटरी की आती है। फिलहाल की ईवी में लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग होता है और इसकी तकनीक भी काफी महंगी है। इसके अलावा दुनियाभर में ईवी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और ऐसे में लिथियम की कीमत कम नहीं होगी।
विज्ञापन
भारत की मौजूदा सबसे सस्ती ईवी
5 of 5
टिगोर ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा की टिगोर है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 306 किलोमीटर की रेंज मिलती है और कंपनी इसकी बैटरी और मोटर पर आठ साल की सशर्त वारंटी देती है। इसमें लगी बैटरी आईपी 67 रेटिंग वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।