{"_id":"6332b1e9930c894b702f20ec","slug":"ktm-launches-ktm-rc-390-rc-200-gp-edition-bikes-launched-in-india-know-price-features-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KTM RC 390, RC 200 GP Edition: केटीएम ने भारत में लॉन्च की दो नई मोटरसाइकिलें, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
KTM RC 390, RC 200 GP Edition: केटीएम ने भारत में लॉन्च की दो नई मोटरसाइकिलें, जानें कीमत और फीचर्स
Tue, 27 Sep 2022 01:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
KTM RC 390, RC 200 GP Edition
- फोटो : KTM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी KTM (केटीएम) ने भारत में RC 390 (आरसी 390) और RC 200 (आरसी 200) जीपी एडिशन लॉन्च करने का एलान किया है। ये बाइक केटीएम फैक्ट्री मोटो जीपी रेसिंग मोटरसाइकिल से प्रेरित है। केटीएम आरसी 390 और आरसी 200 की एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 3.16 लाख रुपये और 2.14 लाख रुपये है।
KTM RC 390 GP Edition
- फोटो : KTM
इंजन और पावर
मैकेनिकल डिटेल्स की बात करें तो KTM RC 390 में 373 cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला यह इंजन 43 bhp का पावर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। केटीएम स्टैंडर्ड तौर पर एक क्विक शिफ्टर के साथ आता है। हालिया अपडेट में आरसी 390 को एक टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो 390 ड्यूक के जैसा है।
KTM RC 200 में 199 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिसकी मदद से यह 25.4 bhp का पावर और 19.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 390 के उलट, RC 200 में क्विक-शिफ्टर और बड़े TFT डैश नहीं मिलते हैं।

KTM RC 200 GP Edition
- फोटो : KTM
फीचर्स
इसके अलावा, इक्यूप्मेंट्स की बात करें तो, दोनों मोटरसाइकिलों, केटीएम आरसी 390 और आरसी 200 में यूएसडी फोर्क्स, रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही डुअल-चैनल एबीएस, एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइटिंग और क्लिप-ऑन बार मिलते हैं। RC 390 में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और कॉर्नरिंग ABS भी है, जो इसे सेगमेंट की सबसे टेक-लोडेड मोटरसाइकिल बनाता है।