सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz: 15 एयरबैग्स-115 किमी रेंज के साथ भारत में पहली बार लॉन्च हुई S-क्लास PHEV, जानें कीमत और खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 18 Jun 2026 07:18 PM IST
सार

Mercedes S-Class Hybrid: प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक के साथ भारत में पहली बार मर्सिडीज-बेंज ने अपनी फ्लैगशिप एस-क्लास को पेश कर दिया है। यह नई लग्जरी सेडान 115 किमी तक की इलेक्ट्रिक रेंज, 435 hp की दमदार पावर और 15 एयरबैग्स जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आई है। आइए जानते हैं इस शानदार गाड़ी के फीचर्स के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Mercedes-Benz Unveils India’s First PHEV S-Class with 115 km Electric Range
PHEV तकनीक के साथ भारत में पेश हुई मर्सिडीज S-क्लास - फोटो : amarujala.com

Plug-in Hybrid Luxury Sedan: लग्जरी कार बाजार में भी प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिग्गज कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अब फ्लैगशिप एस-क्लास सेडान को पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश कर दिया है। नई कार लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, दमदार प्रदर्शन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार कम्फर्ट का मेल लेकर आई है, जिससे ग्राहकों को पेट्रोल इंजन और पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार के बीच एक नया विकल्प मिलेगा।

Mercedes-Benz Unveils India’s First PHEV S-Class with 115 km Electric Range
नई S-Class, अब प्लग-इन हाइब्रिड में उपलब्ध - फोटो : mercedes-benz

Mercedes-Benz India Launch: पहली बार मिला प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन

  • इस नई S 450e लॉन्च एडिशन और S 450e MANUFAKTUR (मनुफक्तुर) एडिशन को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। जो की कंपनी की पावरट्रेन-अग्नॉस्टिक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें ग्राहक आईसीई यानी की इंटरनल कंबशन इंजन, बीईवी मतलब बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और पीएचईवी (प्लग-इन हाइब्रिड) में से अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।
  • इसके इलावा इस नई हाइब्रिड सेडान में 3.0-लीटर M256 Evo इनलाइन-6 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अकेले 326 hp की पावर और 540 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 120 kW (163 hp) की इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है, जो 440 Nm टॉर्क देती है।
  • दोनों के एक साथ आउटपुट की बात करें तो यह कार कुल 435 hp (320 kW) की पावर और 680 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।


115 km electric range car: 115 किमी तक चलेगी सिर्फ बिजली पर

  • नई प्लग-इन हाइब्रिड सेडान में 22 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार WLTP साइकिल के अनुसार लगभग 115 किलोमीटर तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है।
  • यह रेंज उन ग्राहकों के लिए खास मानी जा रही है, जो रोजाना की यात्रा बिना पेट्रोल खर्च के करना चाहते हैं, जबकि लंबी दूसरी के लिए इसमें पेट्रोल इंजन का बैकअप भी मौजूद है, जिससे कोई सैकड़ों किमी की यात्रा बिना किसी परेशानी के कर सकता है।
Mercedes-Benz Unveils India’s First PHEV S-Class with 115 km Electric Range
नई S-Class, अब प्लग-इन हाइब्रिड में उपलब्ध - फोटो : mercedes-benz

परफॉर्मेंस भी किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं

  • दिलचस्प बात यह है कि यह केवल फ्यूल एफिशिएंसी पर ही फोकस नहीं करती, बल्कि जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देती है।
  • यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक सीमित रखी गई है।
  • पावर को रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए सड़क तक पहुंचाया जाता है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी प्रीमियम बनता है।


एयर सस्पेंशन और रियर-एक्सल स्टीयरिंग से बढ़ा कंफर्ट

  • कार प्रेमियों को यह बेहद पसंद आ सकती है, क्योंकि ड्राइविंग और राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें AIRMATIC (एयरमैटिक) एयर सस्पेंशन दिया गया है।
  • इसके साथ रियर-एक्सल स्टीयरिंग सिस्टम भी मिलता है। स्टैंडर्ड मॉडल में यह 4.5 डिग्री तक काम करता है, जबकि वैकल्पिक रूप से 10 डिग्री रियर-एक्सल स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • इससे बड़े आकार की इस लग्ज़री सेडान को शहरों में चलाना और पार्क करना आसान हो जाता है।


सुरक्षा में नया बेंचमार्क

  • इन नई एस-क्लास में सुरक्षा पर खास फोकस किया गया है। आपको बता दें ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत में इस मॉडल में 15 एयरबैग्स दिए गए हैं।
  • इतना ही नहीं इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट और कई आधुनिक सेफ्टी सिस्टम भी दिए गए हैं, जिससे सफर करने वाले व्यक्ति को अधिक सुरक्षा मिलेगी।


डिजाइन में हुए जबरदस्त बदलाव

  • नई फ्लैगशिप सेडान में 2,700 से अधिक पुर्जों को अपडेट किया गया है। कार में ट्विन-स्टार डिजिटल लाइट हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जिनमें माइक्रो-LED तकनीक का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि इनका हाई-बीम प्रोजेक्शन पहले की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक प्रभावी है।
  • फ्रंट ग्रिल को 20 प्रतिशत बड़ा और इल्यूमिनेटेड बनाया गया है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देती है। पीछे की तरफ नए डिजाइन वाले टेललैम्प्स दिए गए हैं जो इसे आधुनिक लुक प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes-Benz Unveils India’s First PHEV S-Class with 115 km Electric Range
नई S-Class, अब प्लग-इन हाइब्रिड में उपलब्ध - फोटो : एआई जनरेटेड

केबिन में मिलेगा वर्चुअल असिस्टेंट

  • इंटीरियर में MB.OS (मर्सिडीज-बेंज ऑपरेटिंग सिस्टम) और MBUX Superscreen दिया गया है। साथ ही कार में एआई आधारित हे मर्सिडीज नाम का वर्चुअल असिस्टेंट भी मौजूद है, जो वॉयस कमांड्स के जरिए कई फंक्शन्स को कंट्रोल कर सकता है।
  • इसके अलावा गूगल मैप्स आधारित MBUX सराउंड नेविगेशन और जीरो लेयर इंटरफेस जैसी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं भी शामिल हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।


कीमत और डिलीवरी

  • कीमत की बात करें तो S 450e लॉन्च एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
  • इसके कस्टमाइज्ड वेरिएंट S 450e MANUFAKTUR एडिशन की शुरुआती कीमत 2.38 करोड़ रुपये है।
  • इस मॉडल की बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 2026) से मिलनी शुरू होगी।


140 साल पूरे होने का जश्न भी खास
यह लॉन्च इसलिए भी और खास है, क्योंकि कंपनी इस वर्ष अपनी 140वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर तीन नई एस-क्लास सेडान को 140 स्थानों की ट्रांस-कॉन्टिनेंटल यात्रा पर भेजा गया है।
इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा है कि, 'एस-क्लास अपने ग्राहकों की उच्च आकांक्षाओं को पूरा करती है। इस प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को पेश करना कंपनी की पावरट्रेन-एग्नॉस्टिक रणनीति का हिस्सा है। इस रणनीति का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और पसंद के अनुसार आंतरिक दहन इंजन, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और प्लग-इन हाइब्रिड में से किसी भी विकल्प को चुनने की सुविधा देना है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed