{"_id":"5d1da8c28ebc3e3cd13c4d96","slug":"new-bajaj-pulsar-150-bs-vi-spied-with-multiple-updates-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द आने वाली नई Bajaj Pulsar 150, तस्वीरों में हुआ खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
जल्द आने वाली नई Bajaj Pulsar 150, तस्वीरों में हुआ खुलासा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
बजाज पल्सर 150
- फोटो : Powerdrift
Link Copied
बजाज ऑटो अब अपनी नई पल्सर 150 को भारत में लांच करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक इस फेस्टिव सीजन में पल्सर 150 का नया अवतार बीएस-6 इंजन के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि टेस्टिंग के दौरान यह बाइक स्पॉट की गई है। नए मॉडल में और मौजूदा मॉडल में कुछ अंतर साफ दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
कॉस्मेटिक बदलाव
2 of 3
बजाज पल्सर 150
- फोटो : Social
नई पल्सर 150 के लुक्स में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे, टेस्टिंग के दौरान जो इमेज देखने को मिली, उसमें नए मॉडल में नए ग्राफिक्स नजर आए। इतना ही नहीं इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक रिफलेक्टर देखने को मिले। इतना ही नहीं बाइक को ब्लैक बेली पैन के साथ भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन
3 of 3
बजाज पल्सर 150
- फोटो : social
नई पल्सर 150 में जहां नया बीएस-6 वाला इंजन मिलेगा, तो वहीं इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड होगा। लेकिन इसके रियर में डिस्क ब्रेक की जगह केवल ड्रम ब्रेक ही मिलेगा। क्योकिं इससे लागत में कमी आएगी और बाइक की कीमत कम ही रहेगी। इंजन की बात करें, तो मौजूदा पल्सर 150 में 149.5cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जोकि फाइव स्पीड गियर के साथ आता है यह इंजन 14 बीएचपी और 13.4 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। लेकिन नए मॉडल में इस इंजन में कुछ अपडेट किये जायेंगे। फिलहाल मौजूदा पल्सर 150 क्लासिक की कीमत 84,461 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि नए मॉडल की कीमत इससे ज्यादा रहने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।