{"_id":"64bbb83215d6c40438052c16","slug":"ola-electric-said-purchase-window-for-s1-air-electric-scooter-will-be-opened-from-this-date-2023-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola S1 Air: ओला इलेक्ट्रिक एस1 एयर ई-स्कूटर के लिए इस तारीख से खोलेगी खरीद विंडो, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola S1 Air: ओला इलेक्ट्रिक एस1 एयर ई-स्कूटर के लिए इस तारीख से खोलेगी खरीद विंडो, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:36 PM IST
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने एलान किया कि उसके S1 Air (एस1 एयर) इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद विंडो 28 जुलाई से खोली जाएगी। कंपनी ने कहा है कि ओला एस1 एयर की डिलीवरी अगस्त की शुरुआत से शुरू होगी।
Trending Videos
2 of 4
Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola S1 Air (ओला एस1 एयर) का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। खासतौर से न सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों बल्कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के अन्य वर्जन की तुलना में इसकी तुलनात्मक रूप से कम कीमत के कारण भी। कंपनी ने कहा है कि ओला कम्युनिटी के सदस्य 28 जुलाई से पहले भी बुकिंग कर सकते हैं और 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्ट्री कीमत की उम्मीद कर सकते हैं। सीमित खरीद विंडो 28 से 30 जुलाई के बीच खुली रहेगी, जबकि उसके बाद खरीदारी करने वालों को स्कूटर के लिए 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : ola
ओला एस1 एयर में एक छोटा 3 kWh बैटरी पैक है और यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालांकि ये आंकड़े ओला एस1 और ओला एस1 प्रो की तुलना में कम प्रभावशाली हो सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कंपनी ज्यादा किफायती वर्जन के साथ बाजार में एक बड़ा हिस्सा हासिल करना चाह रही है।
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : ola
कंपनी द्वारा जारी एक प्रेस बयान में ओला के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, "एस1 एयर के साथ हमारा लक्ष्य हमेशा भारत की इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को सभी के लिए सुलभ बनाना रहा है। एस1 और एस1 प्रो की कामयाबी ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मुख्यधारा में ला दिया है। हमें विश्वास है कि एस1 एयर की एंट्री जल्द ही भारत के स्कूटर उद्योग में ICE (आईसीई) युग के अंत का प्रतीक होगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।