{"_id":"5d1c86a88ebc3e3cf257f669","slug":"renault-duster-facelift-launch-on-july-8-2019-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Renault Duster भारत में 8 जुलाई को होगी लॉन्च, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नई Renault Duster भारत में 8 जुलाई को होगी लॉन्च, देखें तस्वीरें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 03 Jul 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Renault Duster facelift
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्रेंच ऑटोमेकर रेनो अपनी एसयूवी डस्टर को अपडेट करने जा रही है। कंपनी भारत में 8 जुलाई को फेसलिफ्ट डस्टर लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है। इसके अलावा एक टीजर तस्वीर भी जारी की है। कभी इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर रही Renault Duster को नई गाड़ियों के आने से काफी चुनौती मिल रही थी। खासतौर पर ह्यूंदै क्रेटा से डस्टर को कड़ा मुकाबला मिला।
नया डिजाइन
2 of 3
2020 Renault Duster facelift
- फोटो : Google
नई डस्टर में जो खास बात नजर आ रही है, वह है कि इसकी नए डिजाइन वाली बोल्ड क्रोम ग्रिल। कंपनी ने इसमें नए डिजाइन वाले बोनट, फ्रंट बंपर और नए हेडलैम्प्स दिये हैं। इसके अलावा नए फेसलिफ्ट में नई रूफ रेल्स, पीछे वाले गेट पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए हैं। हालांकि नई डस्टर के इंटीरियर के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी ने इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किये हैं और इसमें नया सीट फैब्रिक और नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड वॉर्निंग अलार्म, पार्किंग सेंसर्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
इंजन डिटेल्स
3 of 3
2020 Renault Duster facelift
- फोटो : Google
इसके अलावा रेनो नई डस्टर में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, लेकिन यह इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानक वाला होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट डस्टर में डीजल इंजन को बंद किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी ऐसा इसलिये कर रही है क्योंकि मौजूदा डीजल इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानकों के अनुरुप अपग्रेड करने में ज्यादा लागत आ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।