{"_id":"646cd6a89afef470760328fc","slug":"skoda-enyaq-laurin-and-klement-unveiled-gets-more-power-and-increased-range-2023-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Enyaq: ऑल-इलेक्ट्रिक स्कोडा एनयाक का नया टॉप-एंड वैरिएंट पेश, पहले से ज्यादा पावरफुल और बढ़ी रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Enyaq: ऑल-इलेक्ट्रिक स्कोडा एनयाक का नया टॉप-एंड वैरिएंट पेश, पहले से ज्यादा पावरफुल और बढ़ी रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Skoda Enyaq Laurin and Klement
- फोटो : Skoda Auto
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने अपने ऑल-इलेक्ट्रिक Enyaq लाइन-अप में एक नया टॉप-एंड वैरिएंट शामिल किया है। Skoda Enyaq Laurin & Klement (स्कोडा एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट) वैरिएंट 210 kW की बढ़ी हुई पावर और 570 किलोमीटर तक की बढ़ी हुई रेंज के साथ आता है। लेटेस्ट मॉडल के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें काफी बड़ा टेक्निकल अपग्रेड किया गया है। जिससे कार की बैटरी चार्जिंग का समय पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। कार की बैटरी 30 मिनट से कम समय में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
Trending Videos
Skoda Enyaq Laurin and Klement
- फोटो : Skoda Auto
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, Enyaq L&K में इसके मॉडल-स्पेसिफिक बंपरों के साथ-साथ डिफ्यूजर और बाहरी शीशों पर एक्सक्लूसिव प्लेटिनम ग्रे डिटेलिंग है। साइड स्कर्ट्स को बॉडी कलर में पेंट किया गया है जबकि विंडो फ्रेम्स और रूफ रेल्स को क्रोम फिनिश के साथ पेश किया गया है। ग्रिल में स्टैंडर्ड तौर पर 131 एलईडी वाला क्रिस्टल फेस मिलता है।
इस मॉडल में स्पेसिफिक 20-इंच या ऑप्शनल 21-इंच अलॉय व्हील्स और फ्रंट विंग्स पर L&K बैजिंग दी गई है। नए मॉडल के टेलगेट पर Enyaq लिखा हुआ है, इसके नाम से 'iV' हटा दिया गया है।

स्पीड और रेंज
रियर-व्हील-ड्राइव Enyaq L&K सिर्फ 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड अब 180 किमी प्रति घंटा है और फुल चार्ज पर यह 570 किलोमीटर तक का रेंज देती है। ऑल-व्हील ड्राइव Enyaq L&K महज 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी रेंज 550 किलोमीटर तक है।

नया सॉफ्टवेयर
नए वैरिएंट में लेटेस्ट ME4 व्हीकल सॉफ्टवेयर भी मिलता है, जो इस साल के आखिर तक बनने वाले सभी Enyaq के मॉडलों में शामिल किया जाएगा। नया सॉफ्टवेयर एक प्रीहीटिंग फंक्शन शामिल करता है, जो चार्जिंग शुरू होने से पहले बैटरी को ऑप्टिमल तापमान में लाने में मदद करता है। दो मोड उपलब्ध हैं जिन्हें सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले में एक बटन दबाकर स्विच किया जा सकता है।