सब्सक्राइब करें

Tata Tiago EV: इस तारीख को डेब्यू करेगी टाटा टियागो ईवी, हो सकती है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
tata tiago electric car launch date in india tata tiago ev range km News in hindi
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
Tata Motors ने हाल ही में एलान किया था कि भारतीय बाजार के लिए कंपनी की अगली इलेक्ट्रिक पेशकश Tiago EV (टियागो ईवी) होगी। अब, घरेलू वाहन निर्माता ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ऑल-न्यू Tata Tiago EV का भारत में ग्लोबल डेब्यू 28 सितंबर, 2022 को होगा। लॉन्च होने के बाद इसकी देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होने की उम्मीद है। 
Trending Videos
tata tiago electric car launch date in india tata tiago ev range km News in hindi
Tata Tiago EV - फोटो : For Reference Only
प्लेटफॉर्म
Tata Tiago EV भारत की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक होगी और कंपनी के पोर्टफोलियो में Tigor EV से नीचे होगी। जबकि टाटा मोटर्स ने अभी तक उत्पाद के स्पेसिफिकेशंस या अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि ऐसी संभावना है कि टियागो ईवी कंपनी की इलेक्ट्रिक सेडान के साथ प्लेटफॉर्म और मैकेनिकल डिटेल्स साझा कर सकती है। Tigor EV को पिछले साल भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata tiago electric car launch date in india tata tiago ev range km News in hindi
Tata Tiago EV - फोटो : For Reference Only
बैटरी और रेंज
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tigor EV में टाटा की एडवांस्ड Ziptron टेक्नोलॉजी है जो परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह पावरट्रेन 74 बीएचपी का पावर और 170 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। इसके अलावा, इसमें 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है और यह सिंगल चार्ज में 302 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। 
tata tiago electric car launch date in india tata tiago ev range km News in hindi
Tata Tiago EV - फोटो : For Reference Only
कितनी होगी कीमत
टाटा मोटर्स की आने वाली नई टाटा टियागो ईवी को समान पावरट्रेन मिलने और समान आंकड़े देने की उम्मीद है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि Tigor EV को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और Tiago EV भी काफी सुरक्षित होने की संभावना है। कीमत के मामले में, टाटा टियागो ईवी की कीमत 10 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से होने की उम्मीद है, जिससे यह भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed