{"_id":"6321c07b18ea047e0324973a","slug":"which-cng-car-is-best-dzire-tigor-or-aura-know-everything-from-price-to-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best CNG Sedan: डिजायर, टिगोर या ऑरा में से कौन सी सीएनजी कार है बेस्ट, जानें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best CNG Sedan: डिजायर, टिगोर या ऑरा में से कौन सी सीएनजी कार है बेस्ट, जानें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 14 Sep 2022 05:22 PM IST
सार
अगर आप भी अपने लिए सीएनजी की कार खरीदना चाहते हैं और बाजार में विकल्प तलाश कर रहे हैं तो लग्जरी और बजट के साथ आने वाली तीन सेडान सीएनजी कारों की जानकारी इस खबर में मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 4
सीएनजी कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की हमेशा ही भारतीय बाजार में मांग रही है और अगर इनमें सीएनजी फ्यूल मिल जाए तो आराम के साथ-साथ बचत के कारण ये कारें ग्राहकों की पहली पसंद बन जाती हैं। ऐसी ही तीन कारों के बारे में आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं जो कम कीमत, कम खर्च के साथ ज्यादा फीचर्स और आराम के साथ मिलती हैं।
मारुति डिजायर
2 of 4
मारुति डिजायर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में है मारुति की डिजायर। कंपनी ने कुछ समय पहले ही तीसरी जनरेशन की डिजायर में सीएनजी पेश की है। सीएनजी में आते ही इस कार को पसंद करने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस कार में वैसे तो कई वैरिएंट आते हैं लेकिन सीएनजी के साथ कंपनी सिर्फ वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट ही ऑफर करती है। इसके वीएक्सआई सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये है जबकि जेडएक्सआई सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.91 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक सीएनजी के साथ इस कार से 31.12 किलोमीटर प्रति किलो का एवरेज मिलता है। सीएनजी के साथ ही इस कार में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया जाता है जिसका उपयोग सीएनजी खत्म होने के बाद किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो डिजायर में एबीएस और ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।
टाटा टिगोर
3 of 4
टाटा टिगोर सीएनजी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कंपनी टाटा की टिगोर भी सीएनजी के साथ आती है। सीएनजी के साथ टिगोर में कुल चार वैरिएंट मिलते हैं। एक्सएम वैरिएंट की सीएनजी कार की एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है जबकि एक्सजेड- 7.89, एक्सजेड प्लस- 8.49, एक्सजेड प्लस डीटी की एक्स शोरूम कीमत 8.58 लाख रुपये है। इस कार की खासियत है कि इसे सीधा सीएनजी में ही स्टार्ट किया जा सकता है जबकि बाकी कारों को पेट्रोल पर स्टार्ट किया जाता है और बाद में वो सीएनजी पर शिफ्ट होती हैं। कार में सीएनजी के साथ 35 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, पंचर रिपेयर किट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई ऑरा
4 of 4
हुंडई ऑरा सीएनजी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लंबे समय से कार बेच रही साउथ कोरियन कंपनी हुंडई ने इस सेगमेंट में टिगोर और डिजायर से पहले सीएनजी वैरिएंट पेश किया था। डिजायर की ही तरह ऑरा में भी सिर्फ दो वैरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसमें एस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.87 लाख रुपये है तो एस एक्स की एक्स शोरूम कीमत 8.56 लाख रुपये है। इसमें 1.2 लीटर का ड्यूल वीटीवीटी इंजन आता है और सेफ्टी के इसमें सेंटर लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।