फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Average: कार चलाते समय इन पांच बातों को रखें ध्यान, बढ़ जाएगा कार का एवरेज

Wed, 14 Sep 2022 04:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 14 Sep 2022 04:09 PM IST
सार

बढ़ती महंगाई और सड़क पर ट्रैफिक के कारण हमारी कार का एवरेज कम हो जाता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने पर कार का एवरेज बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Keep these five things in mind while driving the car or SUV, average of the car will increase Service
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया

देश में तेल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आस-पास हैं और अगर हमारी कार भी ज्यादा तेल की खपत करने लगे तो जेब पर ज्यादा भार पड़ता है। अगर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो बिना परेशानी अपनी कार की एवरेज को बढ़ाया जा सकता है।

समय पर सर्विस 

Keep these five things in mind while driving the car or SUV, average of the car will increase Service
कार की सर्विस समय पर करवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छा एवरेज लेने के लिए सबसे जरूरी है कि कार की सर्विस हमेशा समय पर और सही जगह से करवानी चाहिए। ज्यादातर लोग सर्विस करवाने में देरी करते हैं या कहीं पर भी सर्विस करवा लेते हैं जिसके बाद कार में शिकायत आती है और ऐसे में एवरेज भी कम हो जाता है।

टायर में रखें हवा का ध्यान 

Keep these five things in mind while driving the car or SUV, average of the car will increase Service
हमेशा कार के टायर में हवा का रखें ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छा एवरेज चाहिए तो कार के टायरों को भी सही रखें। टायर में सही हवा होगी तो कार का एवरेज बढ़ जाता है। लेकिन अगर हवा कम होती है तो कार चलाने में इंजन पर ज्यादा लोड आता है जिससे एवरेज कम होना तय है। आजकल कई कारों में टायर प्रैशर मानिटरिंग सिस्टम भी आता है जिससे कार में बैठे-बैठे ही टायर में हवा की जानकारी मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लच, ब्रेक और एक्सीलेरेटर हैं अहम 

Keep these five things in mind while driving the car or SUV, average of the car will increase Service
क्लच, ब्रेक और एक्सीलेरेटर का रखें ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया

इन तीनों का ही कार की एवरेज और कार की लाइफ से सीधा संबंध है। कार चलाते समय कभी भी क्लच पर पैर नहीं रखना चाहिए। ब्रेक का उपयोग भी कम करना चाहिए और एक्सीलेरेटर को भी एकदम से नहीं दबाना चाहिए। ऐसा करने पर एवरेज कम होता है।

विज्ञापन

समय पर गियर बदलना 

Keep these five things in mind while driving the car or SUV, average of the car will increase Service
गियर शिफ्ट का रखें ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर देखा जाता है कि कार चलाते समय इंजन से आवाज आने पर भी गियर नहीं बदला जाता। इस खराब आदत के कारण भी कार का एवरेज कम होता है। कार चलाते समय पहला गियर रखा जाता है लेकिन कार के चलते ही गियर बदलना चाहिए और जैसे ही चालीस की स्पीड से ज्यादा हो जाए तो कार में पांचवां गियर लगाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed