{"_id":"6321a26b75bbbe1cba0f24e5","slug":"top-5-electric-scooters-in-india-best-electric-scooter-under-70000-top-5-electric-scooter-under-70000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है 70000 रुपये से कम, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है 70000 रुपये से कम, जानें डिटेल्स
Wed, 14 Sep 2022 03:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Bounce Infinity Electric Scooter
- फोटो : Bounce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की कुछ घटनाओं के बाद ईवी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। लेकिन ईवी की बिक्री में इसका कोई ज्यादा असर नहीं दिखा है। सरकार ने इन घटनाओं के बाद जांच के आदेश दिए। भारतीय दोपहिया वाहन सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ईंधन की बढ़ती कीमतों, रियायतों और टैक्स राहत के रूप में ईवी अपनाने की ओर सरकार के बढ़ावा, बढ़ी हुई जागरूकता और रेंज की कम हुई चिंता जैसे कारकों ने ईवी के बाजार को बड़ा बनाने में मदद किया है। हालांकि, जो आम ग्राहकों की चिंता का विषय रहा है, वह है ईवी की ज्यादा कीमत। अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं भारत में उपलब्ध 70,000 रुपये से कम कीमत वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।
Okinawa Ridge
- फोटो : For Reference Only
Okinawa Ridge Plus
Okinawa Ridge Plus (ओकिनावा रिज प्लस) इलेक्ट्रिक स्कूटर 67,052 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह अपने मोटर से 0.8 kW (1 bhp) पावर जेनरेट करता है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से सहायता मिलने वाले ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक हैं।

इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर, 120 किमी तक की रेंज देता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है। ओकिनावा का दावा है कि रिज प्लस की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Electric Optima ER and Nyx ER
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric Optima CX
हीरो इलेक्ट्रिक जुलाई 2022 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है और इसकी बाजार हिस्सेदारी को आगे बढ़ाने में इसके किफायती वाहन एक महत्वपूर्ण कारक है। Hero Electric Optima CX (हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स) 62,355 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह 0.55 kW (0.73 bhp) का पावर जेनरेट करता है और दोनों पहियों पर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे और पीछे दोनों ड्रम ब्रेक हैं।

Hero Optima HX Electric Scooter
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric Optima CX के दो वैरिएंट्स - सिटी स्पीड (HX) और कम्फर्ट स्पीड (LX) उपलब्ध हैं। यह चार रंग विकल्पों में आता है। HX वैरिएंट स्कूटर का हाई-स्पीड वर्जन है। इसमें दो बैटरी विकल्प भी हैं - सिंगल बैटरी और डुअल बैटरी, जो क्रमशः 82 किमी और 122 किमी प्रति फुल चार्ज की पेशकश करते हैं। स्कूटर की टॉप-स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है।