Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
You can keep your car safe by adopting easy ways, know how much it will cost Tyre lock GPS Central lock Gear
{"_id":"63218bdf32bd5966aa2a6100","slug":"you-can-keep-your-car-safe-by-adopting-easy-ways-know-how-much-it-will-cost-tyre-lock-gps-central-lock-gear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Safty Tips: आसान तरीके अपनाकर अपनी कार को रख सकते हैं सेफ, जानें कितना होगा खर्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Safty Tips: आसान तरीके अपनाकर अपनी कार को रख सकते हैं सेफ, जानें कितना होगा खर्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:38 PM IST
सार
मेहनत करके पैसा जोड़ते हैं और उससे अपने सपनों की कार खरीदते हैं। अगर आपके सपनों की कार को चोर की नजर लग जाए तो आप कितना परेशान होंगे। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कुछ आसान तरीके अपनाकर आप अपनी कार को कैसे सुरक्षित रख सकते हैँ।
विज्ञापन
1 of 6
कार को सुरक्षित रखने के तरीके
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपके भी मन में कार के लिए चिंता रहती है कि कोई उसे चुरा ना ले तो हम इस खबर में आपकी चिंता खत्म करने के तरीके बता रहे हैं। आसान से तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार को सुरक्षित तो बना ही सकते हैं साथ ही बिना चिंता कहीं पर भी जा सकते हैं।
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
2 of 6
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल ज्यादातर कारों में सेंट्रल लॉक दिया जाता है लेकिन अगर आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो चिंता की बात नहीं है। आप बाहर से इसे आसानी से लगवा सकते हैं। एक रिमोट के जरिए चलने वाले इस सिस्टम से आप अपनी कार के सभी गेट और डिग्गी को एक ही बार में लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। सिस्टम लगाते समय इसे बैटरी से जोड़ा जाता है और साथ में कार में सायरन लगाया जाता है। अगर आपकी कार को कोई खोलने की कोशिश करता है तो इसका अलार्म बज जाता है और इसकी जानकारी आपको भी मिल जाती है। बाजार में इसकी कीमत चार-पांच हजार रुपये से शुरू होती है।
स्टेयरिंग लॉक
3 of 6
स्टेयरिंग लॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
कई कारों में स्टेयरिंग लॉक भी मिलता है लेकिन जिन कारों में ये लॉक नहीं लगा होता उनमें आप बाहर से इसे लगवा सकते हैं। कार की चाबी निकालने के बाद स्टेयरिंग लॉक के जरिए आपका स्टेयरिंग लॉक हो जाता है जिसके बाद वो घूमता नहीं है और चाबी लगाकर ही इसे अनलॉक भी किया जाता है। इसलिए अगर कार में स्टेयरिंग लॉक लगा होता है तो स्टेयरिंग को किसी भी दिशा में घुमाया नहीं जा सकता। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती और आसानी से दो हजार रुपये के आस-पास मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गियर लॉक
4 of 6
गियर लॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
नाम के मुताबिक ही ये काम करता है। कार में इसका काम गियर सिस्टम को ही लॉक करना होता है। कार बंद करते समय अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार को किसी एक गियर में डालकर इसे लगाते हैं जिससे कार की सुरक्षा और भी बढ़ जाती है। बाजार में इसकी कीमत एक-दो हजार रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
टायर लॉक
5 of 6
टायर लॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेयरिंग और गियर लॉक की तरह टायर लॉक भी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इस लॉक को टायर के साथ सेट कर दिया जाता है जिसके बाद कोशिश करने पर भी टायर नहीं घूमता। ये बहुत कारगर उपाय है जिसको लगाने के बाद आपकी कार चोरी से बच सकती है। इसकी कीमत भी बाकी लॉक की तरह दो हजार रुपये के आस-पास से शुरू हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।