बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi Electric Car: शाओमी इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए इस बड़े कार निर्माता से कर रही बात, हो सकती है साझेदारी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi in talks with major Chinese automobile manufacturer for its first electric car production
Xiaomi Electric Car Prototype - फोटो : Xiaomi
स्मार्टफोन बनाने वाली टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Xiaomi (शाओमी) कथित तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक कार के उत्पादन में तेजी लाने के लिए चीन में एक प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता के साथ बातचीत कर रही है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए Beijing Automotive Group Co. (बीजिंग ऑटोमोटिव ग्रुप कंपनी) के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है। कंपनी इससे पहले साल 2024 में अपनी कार खुद बनाने का वादा कर चुकी है। 
Trending Videos
Xiaomi in talks with major Chinese automobile manufacturer for its first electric car production
Xiaomi Electric Car Prototype - फोटो : Xiaomi
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो वर्षों में यह काम को पूरा करने के लिए, Xiaomi बीजिंग ह्यूंदै नंबर 2 प्लांट में हिस्सेदारी खरीदने की भी योजना बना रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फैक्ट्री को चीन में कार बनाने का पूरी तरह से लाइसेंस है। इसने सौदे के बारे में जानकार लोगों का हवाला देते हुए दावा किया कि Xiaomi एक प्रोडक्शन टाई-अप पर नजर गड़ाए हुए है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता को इस समय कार बनाने के लिए लाइसेंस हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। 

रिपोर्ट बताती है कि Xiaomi बीजिंग ऑटोमोटिव के EV ब्रांड BAIC BluePark New Energy Technology (ब्लूपार्क न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी) के साथ साझेदारी करेगा। प्लांट नंबर 2 वर्तमान में नई इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के लिए पूरी तरह लैस नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईवी ब्रांड ब्लूपार्क की उत्पादन क्षमता है जिसका इस्तेमाल Xiaomi-BAIC वाहन बनाने के लिए किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi in talks with major Chinese automobile manufacturer for its first electric car production
Xiaomi Electric Car - फोटो : For Reference Only
हालांकि बातचीत अभी भी जारी है, इसलिए अंतिम सौदा अभी बहुत दूर हो सकता है। Xiaomi ने साझेदारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कंपनी के सह-संस्थापक लेई जून ने Xiaomi इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन में 10 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया था। Xiaomi ने पिछले साल इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में अपनी दिलचस्पी का एलान किया और कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी पहली EV फैक्ट्री का निर्माण शुरू किया। विचाराधीन प्लांट की क्षमता 3 लाख यूनिट्स होने की उम्मीद है। 
Xiaomi in talks with major Chinese automobile manufacturer for its first electric car production
Apple Electric Car - फोटो : For Reference Only
Xiaomi टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की अकेली कंपनी नहीं है जो ईवी सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी दिग्गज एपल भी 2025 की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी टाइटन प्रोजेक्ट को विकसित करने में कई परेशानियों का सामना कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed