सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: भारत के इस गांव में विधवा के लिबास में होती है दुल्हन की विदाई, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab brides go to in laws house in the widow dress this village of india know the Reason Behind it
इस गांव में विधवा के लिबास में होती है दुल्हन की विदाई - फोटो : अमर उजाला

Ajab Gajab: दुनियाभर में आज भी कई अजीबोगरीब रीति रिवाज हैं जिनका लोग पालन करते हैं। दुनिया के अलावा भारत में भी कई ऐसी परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। भारत में कई समुदाय रहते हैं जिनमें हैरान वाले रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। पूजा पाठ से लेकर शादी तक में अजीबोगरीब नियमों का पालन किया जाता है जिसका अलग महत्व होता है। 



भारत में शादी का महत्व बहुत बड़ा होता है। आज हम आपको एक समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक अजीब रीति रिवाज का पालन किया जाता है। इस सुमदाय में शादी के बाद दुल्हन का लाल जोड़ा निकलवा दिया जाता है। यह काम दुल्हन के माता पिता खुद करते हैं। दुल्हन की विदाई विधवा के लिबास में की जाती है। आइए जानते हैं कि भारत के इस समुदाय में लोग आखिर ऐसा क्यों करते हैं। 

Trending Videos
Ajab Gajab brides go to in laws house in the widow dress this village of india know the Reason Behind it
इस गांव में विधवा के लिबास में होती है दुल्हन की विदाई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वह मध्य प्रदेश में स्थित है जो मंडला जिले में है। इस गांव का नाम भीमडोंगरी है जहां आदिवासी समाज रहता है। इस आदिवासी समुदाय में शादी काफी धूमधाम से होती है। भारतीय शादियों की तरह ही इस गांव में भी शादी होती है, लेकिन शादी होने के बाद अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab brides go to in laws house in the widow dress this village of india know the Reason Behind it
इस गांव में विधवा के लिबास में होती है दुल्हन की विदाई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


इस अजीबोगरीब रीति रिवाज में दुल्हन को सफेद लिबास में विदा करना शामिल है। इस गांव में शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन को विधवा की तरह सफेद कपड़े पहना दिए जाते हैं। यहां दुल्हन ही गांव के सभी लोग शादी में सफेद कपड़े पहनते हैं। 

Ajab Gajab brides go to in laws house in the widow dress this village of india know the Reason Behind it
इस गांव में विधवा के लिबास में होती है दुल्हन की विदाई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay


जानिए क्यों पहना जाता है सफेद कपड़ा

अब आपके मन में सवाल खड़ा रहा होगा कि ऐसा क्यों किया जाता है। दरअसल इस रीति रिवाज के पीछे एक खास वजह है। इस गांव के लोग गौंडी धर्म को मानते हैं। यह लोग सफेद रंग को शांति का प्रतीक मानते हैं। इसके अलावा इस रंग को पवित्र मानते हैं जिसमें कुछ मिलावट नहीं होता है। इसलिए शादी में सफेद कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। यहां के लोग आदिवासी रिवाजों से अलग नियम का पालन करते हैं। इस गांव में शराब पर बैन है। 

विज्ञापन
Ajab Gajab brides go to in laws house in the widow dress this village of india know the Reason Behind it
इस गांव में विधवा के लिबास में होती है दुल्हन की विदाई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels

जानिए गांव में क्या है नियम 

इस गांव में सेफद कपड़े पहनने के अलावा कई नियमों का पालन किया जाता है। शादी में लोगों के इस पहनावे को देखकर हैरानी होती है। इस समुदाय में दुल्हन के घर अलावा दूल्हे के घर पर भी फेरे होते हैं। चार फेरे दुल्हन के घर और बाकी तीन दूल्हे के घर पर। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed