फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake Facts: क्या सच में इंसानों को पहचान सकते हैं सांप? नए शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 08 Nov 2025 04:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 04:05 PM IST
सार

Snake Facts: वैज्ञानिकों ने एक शोध में यह जानने की कोशिश की है कि सांपों की याददाश्त कैसे काम करती है? इस शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि सांप घूमने वाले परिवेश और भोजन प्राप्त करने के स्थानों को याद रख सकते हैं।

विज्ञापन
can snakes really recognize humans shocking research reveals the truth
क्या सच में इंसानों को पहचान सकते हैं सांप? - फोटो : Adobe Stock

Snake Facts: दुनिया में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बहेद जहरीले और खतरनाक होते हैं। सांप खतरा महसूस होने पर हमला करते हैं। भारत में मिलने वाले कोबरा, करैत, वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर सापों को बेहद जहरीला माना जाता है। सापों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए वर्षों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। 



वैज्ञानिकों ने एक शोध में यह जानने की कोशिश की है कि सांपों की याददाश्त कैसे काम करती है? इस शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि सांप घूमने वाले परिवेश और भोजन प्राप्त करने के स्थानों को याद रख सकते हैं। अब सवाल है कि क्या वो इंसानों को भी पहचान सकते हैं? आइए जानते हैं कि शोध में वैज्ञानिकों को क्या-क्या पता चला है? 

पबमेड (PubMed) में शोध प्रकाशित हुआ है, जिसने सांपों की याददाश्त की शक्ति कम होती है कि धारण को बदला दिया है। इस शोध में खुलासा हुआ है कि सांपों में अनुकूलनीय बुद्धिमत्ता होती है। वैज्ञानिकों को शोध में पता चला है कि सांप अपने अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को याद रख सकते हैं। 

उन्होंने पता चला है कि सांप भोजन, गंध, सुरक्षा और खतरे से संबंधित स्थानों को याद रखते हैं। इसके अलावा सांपों ने उन क्षेत्रों में जाना छोड़ दिया जहां उन्हें खतरा महसूस हुआ। यह लक्षण सांपों की याददाश्त का प्रमाण हैं। 
 

can snakes really recognize humans shocking research reveals the truth
क्या सच में इंसानों को पहचान सकते हैं सांप? - फोटो : Adobe Stock

क्या सांप इसांनों को पहचानते हैं? 

स्तनधारियों की तरह सांप इंसानों के चेहरे को नहीं पहचान सकते हैं। इसके साथ न ही उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं, क्योंकि उनके मस्तिष्क में नियोकॉर्टेक्स नहीं होता है, जो चेहरे की पहचान और भावनात्मक याददाश्त के लिए जरूरी होता है। हालांकि, सांप अपने आसपास के परिवेश को समझने के लिए गंध और कंपन पर निर्भर होते हैं। सांप अपनी जीभ और अन्य इंद्रियों का इस्तेमाल करके हवा में मौजूद रासायनिक संकेतों को पहचान लेते हैं।
 

can snakes really recognize humans shocking research reveals the truth
क्या सच में इंसानों को पहचान सकते हैं सांप? - फोटो : Adobe Stock

यह रासायनिक संकेत सांपों के सिर में मौजूद जैकोबसन तक पहुंचते हैं, जो उनके लिए यह अंग एक याददाश्त की तरह काम करता है। इस प्रकार जैकोबसन अंग की मदद से ही वे इंसानों से आने वाली गंधों को याद रखते हैं और उसके मुताबिक व्यवहार करते हैं। स्नेक केयर सेंटरों में हर दिन आने वाले और देखभाल करने वालों को सांप ऐसे ही पहचानते हैं और शांत रहते हैं, जबकि नए लोगों के आने पर सतर्क हो जाते हैं। वैज्ञानिकों को शोध में पता चला है कि सांप सहवास के जरिए याददाश्त बनाते हैं। 

Viral News: आखिर क्यों जंगल के 7 शेरों को दी जा रही है मौत की सजा, क्या है इस दर्दनाक फैसले के पीछे की वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन
can snakes really recognize humans shocking research reveals the truth
क्या सच में इंसानों को पहचान सकते हैं सांप? - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, फ्रंटियर्स इन एथोलॉजी (Frontiers in Ethology) 2025 में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसमें इस बात को निश्चित रूप से नहीं कह जा सका है। इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि सांप इंसानों की गंध से पता लगा सकते हैं कि वे परिचित हैं या नहीं। यह पता चला है कि भले ही सांप गंध के माध्यम से संबंध बना लें, लेकिन कुछ मामलों में उनके हमला करने का खतरा रहता है। 

Ajab-Gajab: ये है 10 करोड़ का सेब, खरीदने वालों की मची है होड़, जानिए क्या है इसकी खासियत

विज्ञापन
can snakes really recognize humans shocking research reveals the truth
क्या सच में इंसानों को पहचान सकते हैं सांप? - फोटो : Adobe Stock

कौन सा सांप है सबसे बुद्धिमान?

किंग कोबरा सांप को सबसे ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है। कहा जाता है कि इनमें यह क्षमता होती है कि गंध के माध्यम से परिचित लोगों को पहचान सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सांप परिस्थितियों और स्थानों के मुताबिक, हमला करते हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि वे हमेशा आक्रामक नहीं रहते, बल्कि दुश्मन के स्तर के आधार पर अपनी शिकार की रणनीति बनाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed