फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप को धरती के बाहर मिली दूसरी दुनिया

Thu, 16 Jun 2022 01:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
china claims that they have detected signs of life beyond earth says it may have detected signs of life beyond earth
चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? - फोटो : iStock

Aliens News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस को लेकर आए दिन कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सलाव का जवाब खोजने के लिए सालों से वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं।

अब इस बीच चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने ऐसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजे हैं जो पहले मिलने सकेतों से अलग है। वैज्ञानिक इसे धरती के बाहर जीवन होने के संकेत मान रहे हैं। अब चीनी वैज्ञानिकों की टीम इसकी आगे की जांच कर रही है। अब अगर धरती के बाहर सच में जीवन की खोज होती है, तो इंसानों के लिए रिसर्च के नए रास्ते खुल जाएंगे। 

china claims that they have detected signs of life beyond earth says it may have detected signs of life beyond earth
चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? - फोटो : Twitter @NorbertElekes

चीन के सरकारी साइंस एंड टेक्नॉलजी डेली ने इस शोध को प्रकाशित किया है, हालांकि बाद में इसे हटा दिया। इस रिपोर्ट में मुख्य वैज्ञानिक झांग टोंजिए के हवाले से कहा गया है धरती के बाहर जीवन के संकेत पाए गए हैं। चीनी वैज्ञानिकों की टीम में बीजिंग की नॉर्मल यूनिवर्सिटी, चाइना अकादमी ऑफ साइंसेज और यूनिवर्सिटी ऑफ बार्कले के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। झांग ने इसको किसी तरह का रेडियो इंटरफेरेंस बताया है। उन्होंने कहा कि अभी आगे जांच की जरूरत है। 

china claims that they have detected signs of life beyond earth says it may have detected signs of life beyond earth
चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? - फोटो : iStock

यह साफ नहीं हो पाया है कि चीन ने साइंस एंड टेक्नॉलजी डेली की वेबसाइट से इस खबर को क्यों डिलीट कर दिया है। चीन के विज्ञान और तकनीक मंत्रालय का यह आधिकारिक अखबार है। चीन में इस खबर के सोशल नेटवर्क बीबो पर ट्रेंड के बाद हटा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
china claims that they have detected signs of life beyond earth says it may have detected signs of life beyond earth
चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? - फोटो : iStock

दरअसल चीन ने सिंगल-अपर्चर टेलिस्कोप को आधिकारिक रूप से दुनियाभर के खगोलविदों के लिए खोल दिया है। चीन इसके दुनिया के सबसे संवेदनशील टेलिस्कोप होने का दावा करता है। 
विज्ञापन
china claims that they have detected signs of life beyond earth says it may have detected signs of life beyond earth
चीन ने अंतरिक्ष में खोज लिए एलियन? - फोटो : iStock

पहले किए गए हैं ऐसे दावे

चीन ने इससे पहले भी ऐसे दावे किए हैं। चीन ने साल 2019 में दो समूहों को खोजा था जिसमें संदिग्ध संकेत मिले हैं। उस समय एलियन की होने की कोई सटीक जानकारी नहीं दी थी, लेकिन इसके संकेत जरूर बताए थे। अब चीन ने एक बार फिर दूसरी दुनिया को लेकर दावा किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed