फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Sand Beach: इस समुद्री बीच पर टहलती है मौत, इंसान को पानी में खींचकर मार देता है महासागर

Tue, 26 Jul 2022 01:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Dangerous Black Sand Beaches in India Know About Surat Dumas Beach All Details in Hindi
Dangerous Black Sand Beaches in India - फोटो : iStock
Black Sand Beach: दुनिया में कई बीच हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में शामिल हैं आइसलैंड की ब्लैक सैंड बीच जो अपनी तरफ पर्यटकों को आकर्षित करती है। लेकिन यह जियोलॉजी और समुद्र की ताकत से जानलेवा बन जाती है। हम रेनिस्फजारा बीच (Reynisfjara Beach) की बात कर रहे हैं। आइसलैंड आने वाले लोगों को काली रेत और तेज लहरें दीवाना बना देती हैं। 

लेकिन इस बीच की खूबसूरती को खतरनाक बताया जाता है, क्योंकि यहां पर उठने वाली स्नीकर लहरों (Sneaker Waves) की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई है। स्नीकर लहरें अपने साथ लोगों को समुद्र में खींच ले जाती हैं। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन इस स्थान को सुरक्षित करने के लिए योजना तैयार कर रहा है। इस बीच को देखने के लिए हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ रोचक बातें...

Dangerous Black Sand Beaches in India Know About Surat Dumas Beach All Details in Hindi
Dangerous Black Sand Beaches in India - फोटो : iStock

एक रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी-छोटी लहरों की ताकत से मिलकर बनने वाली शक्तिशाली लहरों को स्नीकर वेव्स कहते हैं। समुद्र के बहाव की वजह से ऐसा हो सकता है या रेनिस्फजारा बीच पर लहरों में खींचने की शक्ति के पीछे भूमिगत चट्टानों की भूमिका हो सकती है। रेनिस्फजारा बीच पर दूसरी लहरों की तुलना में स्नीकर लहरें बेहद शक्तिशाली होती हैं जो बहुत आगे तक जाती हैं और किसी शख्स को समुद्र के अंदर खींच सकती हैं। 

Dangerous Black Sand Beaches in India Know About Surat Dumas Beach All Details in Hindi
Dangerous Black Sand Beaches in India - फोटो : iStock

जानिए क्यों होती है मौत

अगर कोई शख्स स्नीकर लहर की चपेट में आता है, तो उसका वापस आना बेहद मुश्किल होता है। पानी का तापमान करीब बर्फ जमने के स्तर का होता जो तुरंत हाइपोथर्मिया की वजह बनता है जिसकी वजह से इंसान की मौत हो जाती है। अब बहस तेज हो गई है कि बीच को बंद किया जाए या और सुरक्षा मानक लागू किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dangerous Black Sand Beaches in India Know About Surat Dumas Beach All Details in Hindi
Dangerous Black Sand Beaches in India - फोटो : iStock

रेनिस्फजारा बीच पर लहरों के खतरे के बारे में लोगों को आगाह करने वाले बोर्ड लगे हैं। लेकिन हाल में ही मौत होने के बाद अधिकारी ज्यादा सुरक्षा के बारे में सोच रहे हैं। आइसलैंडिक रोड एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से फुटपाथ और पार्किंग एरिया में लगे बोर्ड पर लाइट लगाया जाएगा। निगरानी के लिए कैमरा भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Dangerous Black Sand Beaches in India Know About Surat Dumas Beach All Details in Hindi
Dangerous Black Sand Beaches in India - फोटो : iStock

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी हासिल की है कितनी ऊंची लहरें वहां आने वाले पर्यटकों के लिए खतरनाक हैं। कुछ सरकारी अधिकारियों का मानना है कि बीच को बंद कर देना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed