फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake video: दिखा सींग वाला अनोखा सांप, वीडियो हुआ वायरल, देखकर नहीं होगा यकीन

Thu, 15 Sep 2022 03:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
horned snake trending video snake with horn viral video on social media
दिखा सींग वाला अनोखा सांप - फोटो : Twitter @mitulg881

Snake video: दुनिया में कई तरह के सांप (Snake) पाए जाते हैं जिनमें कई बेहद जहरीले होते हैं। इन जहरीले सांपों के काटने से पलभर में इंसान की मौत हो सकती है। दुनिया में कई अनोखे सांप भी पाए जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब सांप की तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। क्या आपने अभी तक कोई सींग वाला सांप देखा है? 



अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल (Viral Video on Social Media) हो रहा है जिसमें एक सांप भागता हुआ नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह कि इस सांप के सिर पर सींग निकले हुए हैं। इस सांप के सिर पर सींग देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं। इस अजीबोगरीब सांप को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर भी कर रहे हैं। 

horned snake trending video snake with horn viral video on social media
दिखा सींग वाला अनोखा सांप - फोटो : Twitter

इस वीडियो को ट्विटर पर @mitulg881 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में सींग वाले सांप को देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो किसी खेत का है जिसमें यह अजीबोगरीब सांप तेजी से भाग रहा है। इस सांप को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह कलयुग का करिश्मा है। 

horned snake trending video snake with horn viral video on social media
दिखा सींग वाला अनोखा सांप - फोटो : iStock

कई लोगों को वीडियो में सांप देखकर यकीन नहीं हो रहा है। उनके मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसी सांप के सिर सींग कैसे निकल सकती है। देखने पर यहां सांप दूसरों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो झूठा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
horned snake trending video snake with horn viral video on social media
दिखा सींग वाला अनोखा सांप - फोटो : iStock

लेकिन इस वीडियो में सांप के सिर पर सींग साफ नजर आ रही है। सिर के दोनों तरफ सींग की तरह उभरे अंग नजर आ रहे हैं। इसको देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह सींग वाला सांप है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
horned snake trending video snake with horn viral video on social media
रेगिस्तान में मिलते हैं सींग वाले वाइपर सांप - फोटो : iStock


सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि सांप मेंढक खाया होगा और सांप ने मेंढक को मुंह में पकड़ा है जिसके पैर नजर आ रहे हैं। हालांकि कई लोग इस अनोखे सांप को देखकर हैरान हैं। हालांकि इस सांप को लेकर अभी तक यह साफ नहीं है कि वीडियो फर्जी है या रियल है। हालांकि दुनिया में सींग वाले सांप मिलते हैं। रेगिस्तानी इलाकों में ऐसे सांप मिलते हैं जिनके सिर पर सींग होती है। इस इलाके में पाए जाने वाले सांप का नाम वाइपर जो बहुत जहरीला होता है। राजस्थान के रेगिस्तान में वाइपर सांप का मिलना आम बात है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed