Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
In China there is 8 thousand older pyramid then pyramid of Egypt know why china is hiding this secret from the world
{"_id":"61793d2219abd54d843c54ea","slug":"in-china-there-is-8-thousand-older-pyramid-then-pyramid-of-egypt-know-why-china-is-hiding-this-secret-from-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: चीन में है मिस्र से भी बड़ा 8 हजार साल पुराना पिरामिड, जानिए इस रहस्य को दुनिया से क्यों छिपाता है ड्रैगन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: चीन में है मिस्र से भी बड़ा 8 हजार साल पुराना पिरामिड, जानिए इस रहस्य को दुनिया से क्यों छिपाता है ड्रैगन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Link Copied
चीन ने कई चीजों को छिपाकर रखा हुआ है जिन्हें वह दुनिया के सामने नहीं आने देता है। चीन में ऐसे ही रहस्यमय पिरामिड हैं जिसके बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। इन रहस्यमयी पिरामिड की सुरक्षा चीनी सेना करती है। माना जाता है कि इस पिरामिड में चीन के इतिहास से कई बड़े राज जुड़े हो सकते हैं जिसकी वजह से ड्रैगन इसे दुनिया से छिपाकर रखा हुआ है।
1000 फीट ऊंचा है पिरामिड
ये पिरामिड चीन के शहर शियान से करीब 100 किलो मीटर दूर जंगलों के बीच स्थित हैं। पिरामिड के आकार में बने इन टिलों के रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। पिरामिड के रहस्यों को चीन सदियों से छिपाकर रखा हुआ है। साल 1912 में एक अमेरिकी व्यापारी जिनका नाम फ्रेड मेयर श्रोडर था वह वहां पर पहुंचे। इसके बाद दुनिया को इन पिरामिड के बारे में जानकारी मिली।
Trending Videos
2 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अमेरिकी व्यापारी ने अपनी डायरी में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि इन जगलों में 1000 फीट ऊंचा और उससे भी अधिक लंबा पिरामिड है। इसके बाद अमेरिकी एयरफोर्स के पायलट जेम्स गॉजमन ने इस पिरामिड को देखा था। उन्होंने बताया कि यह मिस्र के ग्रेट पिरामिड से भी ऊंचा है और इसके ऊपर क्रिस्टल की तरह रत्न लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
चीनी सेना करती है सुरक्षा
जर्मन इन्वेस्टिगेटर हार्टविग हॉसडॉर्फ ने 90 के दशक के दौरान इन पिरामिडों को खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उनको जनकारी मिली कि चीनी सेना इनकी सुरक्षा कर रही है। बताया जाता है कि इन 8000 साल पुराने पिरामिड पर पेड़ और घास उग गई हैं। दूर से ये पहाड़ी की तरह नजर आते हैं। इसे नजदीक से ही देखा जा सकता है। माना जाता है कि इनमें शाही लोगों को दफनाया गया है इसलिए इसकी सुरक्षा की जाती है।
4 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
क्यों रखा है छिपाकर
पश्चिमी देशों के पुरातत्वविदों ने मिली कुछ फोटो को देखने के बाद दावा किया है कि उन पर झाड़ियां लगाई गई हैं जिससे रहस्य को दुनिया से छिपाकर रखा जा सके। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यहां पर शासकों और कीमती वस्तुओं को छिपाया गया है। इसलिए ही चीनी सेना यहां कड़ा पहरा देती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।