{"_id":"6179086c41aa362aaa55082d","slug":"british-woman-turns-millionaire-by-doing-nail-art-of-people-know-her-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कभी घर में लोगों के नाखून काटती थी ये महिला, अब बन गई करोड़पति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कभी घर में लोगों के नाखून काटती थी ये महिला, अब बन गई करोड़पति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लोगों के नाखून काट करोड़पति बनी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Link Copied
आज के समय में लोग नौकरी से ज्यादा अपना बिजनेस स्टार्ट करने को महत्व देने लगे हैं। इसमें कुछ लोगों का बिजनेस काफी ग्रोथ करता है और उन्हें अच्छी सक्सेस भी मिलती है। इन दिनों ब्रिटेन की एक महिला की सक्सेस स्टोरी काफी चर्चा में है। ब्रिटेन की रहने वाली महिला एनाबेल 10 साल पहले लोगों के नाखून साफ करने का काम करती थी, लेकिन आज खुद का करोड़ों का बिजनेस चला रही है। आइये जानते हैं एनाबेल मैगिनिस के बारे में, जिसकी सक्सेस स्टोरी आजकल सुर्खियों में है।
अपनी बिजनेस और उसकी सफलता से सुर्खियों में आई एनाबेल मैगिनिस की उम्र महज 30 साल है। 10 साल पहले एनाबेल ने अपनी मां की किचन में नेल आर्ट का काम शुरू किया था। शुरुआत में वो अपने दोस्तों के नाखूनों को साफ कर उस पर नेल आर्ट किया करती थीं। लोगों को उनकी यह कला काफी पसंद आई। धीरे-धीरे उन्होंने इस फील्ड में काफी नाम कमा लिया।
Trending Videos
2 of 4
लोगों के नाखून काट करोड़पति बनी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दोस्तों के नेल आर्ट को करते-करते एनाबेल ने इस फील्ड में काफी नाम कमा लिया। उनके सामने क्लाइंट्स की झड़ी लग गई। बिजनेस ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि साधारण नेल आर्टिस्ट से आज एनाबेल करोड़ों का नेल आर्ट बिजनेस चला रही हैं। इतना ही नहीं अपनी मां के किचन से शुरू हुए इस काम को एनाबेल ने अब बड़े से वेयरहाउस में भी शिफ्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
लोगों के नाखून काट करोड़पति बनी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सोशल मीडिया पर बढ़ी फैन फॉलोइंग
एनाबेल की नेल आर्ट के दीवाने सोशल मीडिया पर भी हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी बड़ी है। सोशल मीडिया पर एनाबेल के 7 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। एनाबेल ने शुरुआत में अपनी मम्मी की किचन में ही छोटा सा सेटअप लगाया था। जहां वे अपनी सहेलियों और कुछ क्लाइंट्स के नाखूनों पर आर्ट करती थीं। अपना बिजनेस आगे बढ़ाते हुए अब एनाबेल ने थीम नेल आर्ट करना भी शुरू कर दिया है।
4 of 4
लोगों के नाखून काट करोड़पति बनी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अब एनाबेल 55 हजार स्क्वायर फीट बड़े वेयरहाउस में अपना सैलून चलाती हैं। एनाबेल के सैलून का थीम यूनिकॉर्न बेस्ड है। इतना ही नहीं एनाबेल का गर्लीयेस्ट बिजनेस लोगों को काफी पसंद है। इस बिजनेस को चलाने के लिए एनाबेल ने मात्र दो दिन की ट्रेनिंग ली थी। अपने पति की मदद से एनाबेल इस बिजनेस को काफी अच्छे से चला रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।