सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: सऊदी अरब में एलियंस ने ऐसे काट दिया विशालकाय चट्टान! जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
saudi arabia alien al naslaa rock split perfectly sparks to laser know what is the mystery behind it
एलियंस ने काटा विशालकाय चट्टान! - फोटो : टि्वटर @MixaanFaqih

दुनिया में एलियंस के होने को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। उनके होने को लेकर वैज्ञानिक भी एक मत नहीं हैं। कई वैज्ञानिक कहते हैं एलियंस हैं, तो कुछ वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं है। कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिसके बाद लोगों के मन में एलियंस को लेकर ख्याल आने लगते हैं। सऊदी अरब में अल नसला की चट्टान को देखने के बाद कई लोगों के विचार बंट गए हैं। कई लोग इसे एलियंस की करतूत बरता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह भगवान का चमत्कार है। 

सऊदी अरब में स्थित अल नसला की चट्टान को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन होगा कि कुछ ऐसा भी हो सकता है। इस विशाल पत्थर के टुकड़े को इतनी बारीकी से काटा गया है जिसको देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि धरती पर कोई ऐसी तकनीकि मौजदू नहीं है जो इस पत्थर को इतनी बारीकी से काट दे। 

Trending Videos
saudi arabia alien al naslaa rock split perfectly sparks to laser know what is the mystery behind it
एलियंस ने काटा विशालकाय चट्टान! - फोटो : टि्वटर @Hardywolf359

लोगों का कहना है कि यह काम एलियंस ने ही किया है, क्योंकि उनके अलावा इस काम को कोई नहीं कर सकता। नसला की विशालकाय चट्टान को दो भागों में काटा गया है। इसको दो हिस्सों में किसने काटा है यह आज तक रहस्य है। इसको लेकर कई बातें की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saudi arabia alien al naslaa rock split perfectly sparks to laser know what is the mystery behind it
एलियंस ने काटा विशालकाय चट्टान! - फोटो : टि्वटर @Hardywolf359
एलियंस ने ऐसे किया कारनामा 

अल नसला चट्टान की तस्वीर सामने आने के बाद अब नई बहस शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि ऐसा काम सिर्फ एलियंस ही कर सकते हैं। उन्होंने इसको लेजर तकनीकी से काटा है, क्योंकि यह तकनीकि उनके पास हो सकती है। धरती पर ऐसी तकनीकि नहीं है जो इस विशालकाय पत्थर को काट दे। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस विशालकाय चट्टान को एलियंस ही काट सकते हैं। 
saudi arabia alien al naslaa rock split perfectly sparks to laser know what is the mystery behind it
एलियंस ने काटा विशालकाय चट्टान! - फोटो : टि्वटर @Hardywolf359

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

अल नसला की चट्टान दो हिस्सों में काटे जाने को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बिल्कुल अलग है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के रिसर्चर चेरी लेविस का कहना है कि सच्चाई एलियंस की थ्योरी से अलग हो सकती है।

विज्ञापन
saudi arabia alien al naslaa rock split perfectly sparks to laser know what is the mystery behind it
एलियंस ने काटा विशालकाय चट्टान! - फोटो : टि्वटर @Hardywolf359

उन्होंने बताया कि यह freeze-thaw weathering की वजह से चट्टान दो हिस्सों में कट सकती है। जब यह क्रिया होती है तो चट्टान के बीच में पानी चला जाता है और तापमान में कमी होने की वजह से पानी जम जाता है जिसकी वजह से चट्टा फैलता है। ऐसी प्रक्रिया हजारों सालों तक चलती रहती है जिसकी वजह से चट्टान दो भागों में बंट जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed