{"_id":"617672cc6c052b09e4754e46","slug":"ebikego-receives-over-one-lakh-bookings-of-rugged-electric-bike-in-two-months-since-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"eBikeGo Rugged: इस मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक की धूम, लॉन्च के बाद से दो महीने में एक लाख से ज्यादा बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
eBikeGo Rugged: इस मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक की धूम, लॉन्च के बाद से दो महीने में एक लाख से ज्यादा बुकिंग
Wed, 27 Oct 2021 01:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंटल फर्म eBikeGo ने सोमवार को जानकारी दी कि उसे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Rugged के लिए एक लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं, जिसे दो महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
eBikeGo Rugged Electric Scooter
- फोटो : eBikeGo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंटल फर्म eBikeGo ने सोमवार को जानकारी दी कि उसे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Rugged के लिए एक लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं, जिसे दो महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था। देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में दोपहिया वाहनों का खासा योगदान हैं। इस बात का एक और ठोस संकेत यह है कि eBikeGo का कहना है कि उसके इलेक्ट्रिक बाइक के लिए भुगतान की गई बुकिंग की राशि लगभग 1,000 करोड़ रुपये है। eBikeGo ने Rugged Electric Scooter को दो वेरिएंट्स - G1 और G1+ में लॉन्च किया है।
eBikeGo Rugged Electric Scooter
- फोटो : eBikeGo
eBikeGo को उम्मीद है कि बुकिंग की रफ्तार और तेज होगी, खासकर त्योहारी सीजन के कारण बुकिंग की संख्या बढ़ेगी। कंपनी का कहना है कि उसने आने वाले महीनों में 50,000 बुकिंग का लक्ष्य रखा है। दिवाली के मौके पर Rugged को चार नए कलर ऑप्शन- रेड, ब्लू, ब्लैक और रग्ड स्पेशल एडिशन में भी लॉन्च किया गया है।
eBikeGo के संस्थापक और सीईओ इरफान खान ने कहा, "यह भारत का सबसे पर्यावरण के अनुकूल, इंटेलिजेंट और टिकाऊ इलेक्ट्रिक मोटो-स्कूटर है, जो देश में ई-मोबिलिटी की दिशा बदल देगा और इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाएगा।"
eBikeGo के संस्थापक और सीईओ इरफान खान ने कहा, "यह भारत का सबसे पर्यावरण के अनुकूल, इंटेलिजेंट और टिकाऊ इलेक्ट्रिक मोटो-स्कूटर है, जो देश में ई-मोबिलिटी की दिशा बदल देगा और इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाएगा।"
eBikeGo Rugged Electric Scooter
- फोटो : eBikeGo
रनिंग कॉस्ट बेहद कम
कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च बेहद कम है। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर आएगा। यानी इस ई-स्कूटर से ग्राहक एक रुपये में 4 किलोमीटर, 40 रुपये में 160 किमी और 100 रुपये के खर्च में 400 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं।

कीमत, बुकिंग और डिलीवरी
कंपनी ने G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये रखी है, जबकि G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। दोनों स्कूटर्स की कीमत में FAME II सब्सिडी शामिल है। हालांकि, राज्य-स्तरीय सब्सिडी को लागू करने के बाद कीमतें और कम हो जाएगी। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पहले ही चालू है। इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। Rugged ई-स्कूटर को सिर्फ 499 रुपये की रिफंडेबल राशि देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक बुकिंग कैंसिल करने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि वह 21 नवंबर से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी।

eBikeGo Rugged
- फोटो : eBikeGo
बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड
Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 kWh की दो बैटरी मिलती है जिसे रिप्लेस किया जा सकता है। यह 4G के साथ एक उन्नत IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) सिस्टम के साथ आती है। eBikeGo का दावा है कि बैटरी को सिर्फ 2 घंटे 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और बैटरी को फुल चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। फुल चार्जिंग पर यह ई-स्कूटर लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। खास बात यह है कि इसके स्वैपेबल बैटरी को बदलने में सिर्फ एक मिनट का समय लगता है। eBikeGo Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 3kW मोटर मिलता है। जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।