बारिश के मौसम में हर बार डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अब वैज्ञानिकों ने देश में डेंगू-चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए नए प्रकार के मच्छर को विकसित किए गए हैं। दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सेंटर (VCRC) ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष मादा मच्छरों को विकसित किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मादा मच्छर नर मच्छरों के साथ मिलकर ऐसे लार्वा पैदा करेंगी जो डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा कर देंगे। ऐसी इसलिए होगा क्योंकि इनके अंदर इन बीमारियों के वायरस नहीं रहेंगे और जब वायरस नहीं रहेंगे तो इनके काटने से इंसान संक्रमित भी नहीं होंगे।
{"_id":"62c829b5fc0c4571b7664a42","slug":"indian-scientists-icmr-discovered-special-mosquitoes-to-control-dengue-and-chikungunya-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Special Mosquitoes: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा मच्छर जो डेंगू-चिकनगुनिया फैलाने की बजाए करेंगे इसका खात्मा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Special Mosquitoes: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा मच्छर जो डेंगू-चिकनगुनिया फैलाने की बजाए करेंगे इसका खात्मा
Fri, 08 Jul 2022 06:29 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर
- फोटो : istock
VCRC इस प्रयोग में पिछले चार सालों से जुटा हुआ है। VCRC के डायरेक्टर डॉ. अश्विनी कुमार का कहना है कि इन मच्छरों को लोकल क्षेत्रों में छोड़ने के लिए कई प्रकार की सरकारी अनुमतियों की आवश्यकता होगी। हमने डेंगू और चिकनगुनिया को खत्म व नियंत्रित करने के लिए खास मच्छर बनाए हैं। हम मादा मच्छरों को छोड़ेंगे ताकि वह नर मच्छरों के साथ मिलकर ऐसे लार्वा बनाए जो इन बीमारियों के वायरस से पूरी तरह मुक्त हो।
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर
- फोटो : istock
उन्होंने आगे कहा कि इन मच्छरों को छोड़ने की हमारी पूरी तैयारी है। केवल सरकार की तरफ से अनुमति मिलने का इंतजार है। जैसे ही सरकार इसके लिए अनुमति देती है, हम इन विशेष मादा मच्छरों को लोकल क्षेत्रों में छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर
- फोटो : istock
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो दुनियाभर में मच्छरों द्वारा सबसे ज्यादा फैलाया जाने वाली बीमारी डेंगू है। मच्छर को दुनिया का सबसे घातक जीव माना जाता है। इसके काटने से फैलने वाली बीमारियों से हर साल दुनिया में करीब 4 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा करेंगे ये मच्छर
- फोटो : istock
वैज्ञानिकों की टीम मच्छरों की प्रजनन संबंधी सेहत (Reproductive Fitness) को घटाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर मच्छरों की पैदा करने की क्षमता कम या खत्म होती है, तो कम मच्छर पैदा होंगे। इससे मच्छरों की आबादी में कमी आ जाएगी।