World Most Poisonous Animal: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। दुनिया में पाए जाने वाले सभी जीवों की अपनी एक खास बात होती है। इनमें कई जीव बेहद जहरीले होते हैं जबकि कई साधारण होते हैं। जहरीले जीव से इंसान को डर लगता है और उससे दूर रहता है। लेकिन क्या दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में आपको पता है जिसके जहर से चंद सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है।
World Most Poisonous Animal: ये है दुनिया का सबसे जहरीला जानवर? काटने से चंद सेकेंड में हो जाती है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई पैमानों के आधार पर जानवरों को सबसे खतरनाक माना जाता है। उदाहरण के तौर पर वह जहरीले हों, या बेहद गुस्सैल किस्म के हों या उनसे बहुत अधिक बीमारियों फैलती हों। हम आपको इन्ही पैमानों में शामिल सबसे जहरीले जीव के बारे में बताने वाले हैं।
अधिकतर लोग किंग कोबरा सांप, करैत सांप या कई बिच्छुओं को सबसे जहरीला मानते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मेंढक की विशेष प्रजाति या बॉक्स जेली फिश सबसे जहरीला जीव है। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का सबसे जहरीला जीव जियोग्राफी कोन स्नेल (Conus geographus) है।
बताया जाता है कि एक बड़ा बिच्छू अपने शिकार को मारने के लिए जितने जहर का इस्तेमाल करता है उसके दसवें भाग का कोन स्नेल घोंघा इस्तेमाल कर अपने शिकार को मार देता है। दुनिया में 600 से ज्यादा घोंघा की प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें कोन स्नेल सबसे खतरनाक है। यह इतना जहरीला होता है कि किसी की जिंदगी को पल भर में समाप्त कर सकता है।
यह छोटा जीव इंडो-पैसिफिक की चट्टानों पर रहता है। इनका इंसानों से बेहद कम आमना-सामना होता है। इसकी वजह से इस जीव के जहर से इंसानों का मरना बेहद दुर्लभ है। बताया जाता है कि कोन स्नेल घोंघा की वजह से कई लोगों मौत हो चुकी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घोंघा के काटे लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, तो 65 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई। इसके जहर को खत्म करने के लिए कोई दवा नहीं है।