सब्सक्राइब करें

Most Expensive Tea: लग्जीरियस कारों से भी कीमती हैं दुनिया की ये पांच चाय, जानिए क्या है इनकी खासियत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 18 Nov 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Most Expensive Tea: five most expensive tea in the world know their specialty in hindi
दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय - फोटो : istock

Five World's Most Expensive Tea: भारत में चाय एक लोकप्रिय पेय है, जहां अधिकतर लोगों की सुबह एक कप गरमा गरम चाय के साथ होती है। चाय मेहमानों के स्वागत से लेकर गली की नुक्कड़ पर हो रही राजनीतिक चर्चा तक में भी अहम भूमिका निभाती है। कई लोगों को तो चाय इतनी पसंद होती है कि वह दिन में कई बार चाय पीते हैं। हर किसी को अलग-अलग ब्रांड की चाय पसंद होती है, अगर आ भी एक चाय लवर हैं, तो यहां आपको दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय के बारे में बताया जा रहा है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।


 
दुनियाभर में हैं चाय के शौकीन
दुनियाभर में चाय पीने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। ये पेय पदार्थ एक बूस्टर की तरह काम करता है, जो आपकी नींद को दूर करता है। भारत से लेकर जापान और चीन से लेकर तुर्की तक हर कोई चाय के स्वाद को पसंद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के कई लग्जरी ब्रांड ऐसे भी हैं, जिन्हें विशेष तौर पर तैयार किया जाती है। इनकी खेती में बहुत सावधानी से की जाती है और इनकी कीमत इतनी होती है कि हर किसी के लिए इसे चखना मुमकिन नहीं है।

Trending Videos
Most Expensive Tea: five most expensive tea in the world know their specialty in hindi
दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय - फोटो : istock

दा-होंग पाओ चाय (Da-Hong Pao Tea)
दा-होंग-पाओ-टी चाय की पैदावार चीन में की जाती है। ये चाय दुनिया की सबसे महंगी चाय है, जिसे चीन के फुजियान प्रांत के वुई पहाड़ों में उगाई जाती है। इतना ही नहीं इसकी दुर्लभता के चलते इसे राष्ट्रीय खजाना तक घोषित कर दिया गया है। इसकी कीमत करीब 1.2 मिलियन डॉलर (यानी 9 करोड़ रुपये ये ज्यादा) प्रति किलोग्राम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Expensive Tea: five most expensive tea in the world know their specialty in hindi
दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय - फोटो : istock

पांडा-डंग टी (Panda Dung Tea)
दूसरी सबसे महंगी चाय की बात करें तो ये भी चीन से ही आती है। इसका नाम पांडा-डंग टी (Panda Dung Tea) है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस चाय का नाम ऐसा क्यों पड़ा तो बता दें कि इस चाय की खेती में पांडा भालू के गोबर का इस्तेमाल उर्वरक के तौर पर किया जाता है। सबसे पहले पांडा-डंग चाय की खेती दक्षिण-पश्चिम चीन के एक उद्यमी अन यंशी ने की थी। रिपोर्ट की मानें तो पांडा के गोबर में हाई एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स वाले गुण पाए जाते है। एक किलो पांडा डंग चाय के लिए आपको करीब 70,000 डॉलर (यानी 57 लाख रुपये से ज्यादा) खर्च करना होगा।

Most Expensive Tea: five most expensive tea in the world know their specialty in hindi
दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय - फोटो : istock

येलो गोल्ड टी बड्स (Yellow gold tea buds)
दुनिया में तीसरे नंबर पर सबसे महंगी चाय सिंगापुर से आती है, जिसका नाम येलो गोल्ड टी बड्स (Yellow gold tea buds) है। ये अपने आप में दुर्लभ है, जिसकी पत्तियां सोने की तरह सुनहरी सी चमकती हैं। खास बात ये है कि इसकी खेती के दौरान इसकी पत्तियों को साल में केवल एक ही बार काटा जाता है। इतना ही नहीं  इसकी कटाई सोने की कैंची से की जाती है। इसे चीनी सम्राटों की चाय के तौर पर जाना जाता है। इसकी पत्तियों को काटने के बाद धूप में सुखाया जाता है, फिर इन पत्तियों पर खाद्य 24-कैरेट गोल्ड फ्लेक्स का छिड़काव भी किया जाता है। इस चाय की कीमत करीब 7,800 डॉलर (यानी 6 लाख रुपये से ज्यादा) प्रति किलो है।

विज्ञापन
Most Expensive Tea: five most expensive tea in the world know their specialty in hindi
दुनिया की पांच सबसे महंगी चाय - फोटो : istock

सिल्वर टिप्स इम्पीरियल टी (Silver tips Imperial tea)
चौथे नंबर पर सबसे महंगी चाय भारत से आती है, जिसका नाम सिल्वर टिप्स इम्पीरियल टी (Silver tips Imperial tea) है। इसकी खास बात ये है कि इसके पौधों से पत्तियां सिर्फ पूर्णिमा की रात को ही तोड़ी जाती है वो भी केवल विशेषज्ञ द्वारा। ये एक प्रकार की ऊलोंग चाय है, जो दार्जिलिंग की ढलान वाली पहाड़ियों पर मकाईबारी टी एस्टेट में काटा जाता है। ये भारत की सबसे महंगी चाय है, जिसे साल 2014 में एक नीलामी के दौरान 1,850 डॉलर (यानी 1,50,724 रुपये) प्रति किलो के दाम पर बेचा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed