दुनिया में कई देश हैं और हर देश का अपना-अपना कानून भी है। कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको एक बार यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। वहीं कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर हैरानी भी होती है। किसी देश में कानून है कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा हो सकती है तो वहीं किसी देश में शरीर का वजन ज्यादा होना गैरकानूनी है।
अजब-गजब: ये हैं कुछ देशों के अजीबोगरीब कानून, जिन्हें जानकर पीट लेंगे माथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनमार्क में चेहरे को ढकना अवैध है
डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।
श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेना है गैरकानूनी
श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की ओर पीठ करके सेल्फी लेना अपमानजनक माना जाता है। इसके अलावा बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
ग्रीस में इन जगहों पर ऊंची एड़ी के जूते पहनना मना है
ग्रीस में पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने पर रोक है जो स्मारकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं, क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।
थाईलैंड में पैसों पर पैर रखना गैरकानूनी है
थाई पैसे पर पैर रखना देश में गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। शाही परिवार की छवि को खराब करना कानून के खिलाफ है और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X