Weird Rules and Laws: दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने अलग-अलग कानून हैं। कई देशों में अजीबोगरीब कानून का पालन किया जाता है, जिनके बारे में यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर बेहद हैरानी भी होती है। हम आपको इस खबर में पांच देशों के अजीबोगरीब कानून के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
Weird Rules and Laws: दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब कानून, जिनके बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश
Weird Rules and Laws: दुनिया के कई देशों में अजीबोगरीब कानून पालन किया जाता है। इनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं दुनिया के पांच सबसे अजीबगरीब कानून के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक अजीबोगरीब सरकारी नियम है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस कानून को जीवन के बाद भी लागू किया जाता है। दरअसल, यहां 2007 में बनाए गए एक कानून के मुताबिक, तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं को पुनर्जन्म लेने से पहले सरकार से आधिकारिक इजाजत लेना जरूरी है।
इटली
इटली के ट्यूरिन शहर में कुत्ते पालने वालों के लिए एक अनोखा नियम है। यहां पर अगर कोई कुत्ता पालता है, तो उसे दिन में कम से कम तीन बार घुमाना जरूरी है। ऐसा न करने पर कुत्ते के मालिक को जुर्माना देना पड़ सकता है। इस कानून को जानवरों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।
Most Deadliest Poison: कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? सिर्फ एक ग्राम से हो सकती है हजारों लोगों को मौत
थाईलैंड
थाईलैंड में जुए को लेकर अजीबोगरीब और काफी कड़ा नियम है। साल 1943 के एक कानून के मुताबिक, यहां पर किसी भी व्यक्ति को 120 से ज्यादा ताश के पत्ते अपने पास रखने की इजाजत नहीं है। साथ ही यहां पर एक अनोखा नियम है, जिसके मुताबिक यहां पर कोई भी बिना अंडरवियर के घर के बाहर नहीं निकल सकता है।
Zara Hatke: दुनिया की इकलौती जगह, जहां होता पांच नदियों का संगम, जानिए भारत में कहां पर है
पाकिस्तान
पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है।