Mysterious Place: ये है भूतिया शहर, जमीन के नीचे सालों से जल रही आग, जानिए क्या है रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शहर अमेरिका में स्थित है और इसका नाम सेंट्रालिया है। इस शहर के नीचे बीते करीब 61 साल से आग जल रही है। लगातार आग जलने से लोगों ने यहां जाना छोड़ दिया है जिसकी वजह से यह जगह बाकी जगहों से कट गई है। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में स्थित यह शहर काफी व्यस्त था।
अब यह शहर दुनिया में सिर्फ इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहां जमीन के नीचे आग जल रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रालिया कभी माइनिंग शहर था। साल 1962 में यहां पर काम बंद कर दिया गया जिसके बाद लोगों ने यहां आना-जाना बंद कर दिया।
कोयले की खदानों में लगने वाली आग अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 60 साल बीत जाने के बाद आज भी खदानों के नीचे आग जल रही है जिसमें धुंआ निकलता रहता है। धीरे-धीरे यह खाली होती गई और साल 2020 तक पूरी तरह से लोग यहां से चले गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1980 तक इस शहर की आबादी 2700 थी। लेकिन धीर-धीरे यहां से लोग चले गए। इसके बाद यहां पर सिर्फ चार लोग बच थे जो साल 2020 में पलायन कर गए। इस शहर के नीचे जल रही आग को कई बार बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग नहीं बुझ पाई।