{"_id":"614d69cc8ebc3efd1b4afe04","slug":"mysterious-story-of-stonehenge-which-is-linked-with-aliens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का रहस्य: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे है इंग्लैंड का ये स्टोनहेंज, एलियंस के साथ जोड़ा जाता है संबंध","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आज का रहस्य: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे है इंग्लैंड का ये स्टोनहेंज, एलियंस के साथ जोड़ा जाता है संबंध
विश्व भर में ऐसी कई महान कलाकृतियां हैं, जो अपने विचित्र कारणों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन्हें देखने के बाद जेहन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि आखिर इनका निर्माण कैसे किया गया होगा? उस दौरान जब किसी प्रकार की उत्तम तकनीक का विकास नहीं हुआ था, तो भारी भरकम पत्थरों की मदद से इन्हें कैसे बनाया गया? इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं स्टोनहेंज के बारे में। ये जगह इंग्लैंड में स्थित है। ये स्थान इंग्लैंड का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। कई देशों से पर्यटक स्टोन हेंज के अद्भुत पत्थरों को देखने के लिए आते हैं। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्यमयी इतिहास छिपा हुआ है, जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज के इन पत्थरों के बारे में जानेंगे, जिनका संबंध एलियंस के साथ जोड़कर देखा जाता है।
2 of 5
स्टोनहेंज
- फोटो : Istock
इस जगह को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। स्टोनहेंज की इन चट्टानों को मेगालिथ के नाम से भी जाना जाता है। कई लोगों का कहना है कि इसका निर्माण प्रागैतिहासिक काल में हुआ था। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इन रहस्यमयी चट्टानों के इतिहास को कांस्य युग से भी जोड़ कर देखते हैं।
3 of 5
स्टोनहेंज
- फोटो : Istock
स्टोनहेंज की विशालकाय चट्टानों की ऊंचाई करीब 23 फीट तक है। इन चट्टानों को ऊंचा खड़ा करके एक गोलाकार आकार में बनाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनका निर्माण करीब 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच किया गया होगा। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक जगह से दूसरी जगहों ले जाकर कैसे इन्हें बनाया गया होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टोनहेंज
- फोटो : Istock
इन विशालकाय चट्टानों में कुछ चट्टानों का वजन करीब 50 टन तक है। इन पत्थरों को बनाने में ब्लू स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया था। स्टोनहेंज के पत्थरों के अंदर हीलिंग प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं। मान्यता कहती है कि एक समय ये स्थान हीलिंग प्लेस हुआ करता था। जहां पर बीमार लोग आया करते थे। कहा जाता है कि इन पत्थरों को छूने से वो लोग ठीक हो जाते थे।
विज्ञापन
5 of 5
स्टोनहेंज
- फोटो : Istock
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन्हें इंसानों ने नहीं बल्कि एलियंस ने बनाया था। उनके मुताबिक जिस तरह से पत्थरों को एक सुनियोजित ढंग से लगाया गया है। उनके पीछे काफी गणित छुपा हुआ है। ये काम उस समय के लोगों के लिए करना नामुमकिन था। अगर स्टोनहेंज के इन पत्थरों को ऊपर से देखा जाए तो ये बिल्कुल हमारे सोलर सिस्टम की तरह दिखते हैं। स्टोनहेंज के इन पत्थरों के कई राज दफन हैं, जिनका रहस्य अब तक उजागर नहीं हो पाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।