सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया के ऐसे अनसुलझे रहस्य, जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
mystery of world even scientists could not lift the secrets
दुनिया के अनसुलझे रहस्य - फोटो : iStock

दुनिया कई सारे रहस्यों से भरी पड़ी है जिसे आजतक बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। दुनिया के वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों के राज का पता तो लगा लिया है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यजनक चीजों से परदा उठाना बाकी है। कई जगहों को एलियंस की वजह से तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। पूरी दुनिया में बहुत ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती के साथ ही अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुई हैं। आईए जानते हैं इन अनसुलझे रहस्यों के बारे में...



स्पॉटेड लेक

स्पॉटेड लेक कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है। यह बेहद खूबसूरत लेक अपनी रहस्यमयी गुणों की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस झील में कई मिनरल्स मिलते हैं जिसमें मैगनीशियम सल्फेट, कैल्शियम, सोडियम सल्फेट सिल्वर और टाइटेनियम जैसे शामिल हैं। इन मिनरल्स की वजह से झील रहस्यमय है। इस झील में नहाने से कई रोग ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है। 

Trending Videos
mystery of world even scientists could not lift the secrets
दुनिया के अनसुलझे रहस्य - फोटो : iStock


बदाब-ए-सूरत

उत्तरी ईरान में प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है। यहां पर हजारों सालों से दो मिनरल के गर्म झरने हैं जिनका पानी अब ठंडा हो गया है। इसकी वजह से पहाड़ पर कार्बोनेट खनिज इकट्ठा हो गया है जिसकी वजह से ट्रैवर्टीन टैरेस बन गया है। टैरेस में आयरन ऑक्साइड की परत होने की वजह से यह लाल दिखाई पड़ता है। यहां पर स्वाद, गंध और पानी की मात्रा के साथ कई प्रकार के झरने हैं। इनके पानी से गठिया, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग और पीठ व पैर दर्द का इलाज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mystery of world even scientists could not lift the secrets
दुनिया के अनसुलझे रहस्य - फोटो : iStock


रेड सी बीच

दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड रेड सी बीच चीन के दावा काउंटी में स्थित है। यहां पर लाल रंग की खास घास पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके अलावा यहां पर 260 से अधिक किस्म के पक्षी और 399 से ज्यादा जीव जंतु पाए जाते हैं। यहां पर जाने के लिए 680 मीटर लंबा जिग-जैग ब्रिज निर्माण किया गया है जिसमें 519 लकड़ी के खंभे हैं। 

mystery of world even scientists could not lift the secrets
दुनिया के अनसुलझे रहस्य - फोटो : iStock


कैट आइलैंड

जापान में स्थित कैट आइलैंड पर इंसानों से अधिक बिल्लियां रहती हैं। आओशिमा और ताशीरोजिमा टापू को दुनिया में कैट आइलैंड के नाम से जानते हैं। ऐसा इसिलए क्योंकि यहां इंसान से अधिक बिल्लियां रहती हैं। कहा जाता है कि चूहों को मारने के लिए यहां पर बिल्लियों को लाया गया था, लेकिन धीर-धीरे इनकी आबादी इंसानों से अधिक हो गई। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed