घर बुलाता है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां रोक लेती हैं कदम, बिहार के इस शख्स की कहानी नम कर देगी आंखें
सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की दर्दभरी कहानी पढ़ने और वीडियो में देखने को मिलती है। इन दिनों घर से छोड़कर शहर गए बिहार के शख्स की कहानी वायरल हो रही है। इसमें शख्स ने अपना दर्द बयां, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।
विस्तार
कोई भी घर छोड़कर पराए शहर में एक सपना लेकर जाता है। एक दिन खूब पैसा कमाऊंगा, जिंदगी को बेहतर बनाऊंगा और फिर लौटकर अपने घर आ जाऊंगा। घर छोड़कर पराश शहर में जाना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। समय बीतने पर यही सपना घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ तले कहीं दब जाता है। घर लौटकर आने की चाहत हर किसी के दिल में होती, लेकिन हर किसी के नसीब में घर लौटना नहीं होता है।
कुछ ऐसा ही दर्द एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बयां किया है, जो बिहार का रहने वाला है। शख्स के वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर खड़े शख्स के सामने उसके घर जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन को देखते ही उसके चेहरे पर मायूसी छा जाती है, मानों उसके सामने सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि उसका पूरा घर खड़ा हो। वह ट्रेन उसकी घर की तरफ बिहार के दानापुर जा रही थी। शायद उसके दिल ने कहा होगा, बस आज सब छोड़ घर की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठ जाओ और अपने मां-बाप के पास पहुंच जाओ।
जिम्मेदारियों ने रोक दिए उसके कदम
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि यह ट्रेन मेरे घर की तरफ दानापुर जाती है। दिल करता है इसमें बैठ जाऊं, लेकिन मैं चाहकर भी इसमें नहीं बैठ सकता। इन शब्दों में सिर्फ एक इंसान का दर्द नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की कहानी छिपी है, जो हर दिन अपने घर और गांव से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर परिवार के लिए मेहनत और मजदूरी करते हैं।
उत्तराखंड: फोन की लत छुड़ाने के लिए स्कूल ने चली अनोखी तरकीब, नजारा देख बच्चे रह गए हैरान
कन्यादान के समय पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, विदाई का वीडियो हुआ वायरल
शख्स ने आगे कहा कि अब उनका घर वापस जाना उनकी मेहनत पर निर्भर है। वह जितना ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी जल्दी जिंदगी पटरी पर आएगी और शायद वह दिन भी आएगा, जब वह बिना किसी डर और मजबूरी के घर लौट सकेंगे। उनके आंखों और चेहर पर दिख रहे ने लोगों को भावुक कर दिया। लोग उसमें अपना दर्द देखने लगे।
ये हैं इतिहास की पांच खतरनाक महिला जासूस: ग्लैमर, चालाकी और जासूसी के किस्से कर देंगे हैरान
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि सही कहा मेरे भाई, मेरी भी वैसी ही परिस्थिति है। मेरा भी बहुत मन होता है, लेकिन घर जा नहीं पाता। कई लोगों का कहना है कि अधिकतर लड़कों की जिंदगी कुछ इसी तरह की होती है। चेहरे पर मुस्कान होती है, लेकिन घर जाने की अधूरी चाहत लगातार जिंदा रहती है।