Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Nasa Found Mysterious Cracks on Mars Know What Scientist Said About Black- Blue Smoke All Details
{"_id":"62bd9c9e315d045e62009e3e","slug":"nasa-found-mysterious-cracks-on-mars-know-what-scientist-said-about-black-blue-smoke-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars News: मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान, निकल रहा है काला-नीला धुंआ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mars News: मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान, निकल रहा है काला-नीला धुंआ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान
- फोटो : Pixabay
Link Copied
Mars News: मंगल ग्रह हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस ग्रह पर जीवन नहीं मिला है, लेकिन इंसान मंग्रह इंसानी जीवन की शुरुआत करना चाहता है और इसकी कोशिश में लगा हुआ है। अब इस बीच मंगल ग्रह से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें नासा के सैटेलाइट ने खींची हैं। इन तस्वीरों से एक रहस्यमयी घटना के बारे में जानकारी मिली है। लाल ग्रह पर ठंड का मौसम समाप्त होने वाला है और अब वहां पर बसंत के महीने की शुरुआत होने वाली है।
मंगल के सतह पर कई भुजाओं वाले निशान नजर आए हैं। लाल ग्रह चार ऋतुएं देखने को मिलती हैं। यहां पर 190 दिनों तक बसंत ऋृतु रहती है जो धरती से दो गुना है। फोटो में देख सकते हैं कि मंगल की सतह पर सफेद दाग जैसे पैचवर्क हैं जिनसे कई बार काला और नीला रंग का धुंआ निकलता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि मंगल की सतह पर ये बर्फ है जो मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से गैस बन रही है।
Trending Videos
2 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान
- फोटो : Pixabay
जानिए क्यों बनी हैं दरारें
मंगल ग्रह की कक्षा में इस यान के ऑर्बिट को एरिजोना विश्वविद्यालय की तरफ से मैनेज किया जाता है। विश्वविद्यालय ने ही बताया है कि कई भुजाओं वाले इन पैच का निर्माण मिट्टी में जमे बर्फ की वजह से हुआ है। बसंत ऋतु की शुरुआत होते ही भुजाओं में दरारें पड़ने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान
- फोटो : Pixabay
एरिजोना विश्वविद्यालय ने बताया है कि भुजाओं में दरारें पानी के गैस बनने की वजह से पड़ती हैं। इस प्रक्रिया को सब्लिमेशन कहा जाता है। टीम की तरफ से कहा गया है कि सतह पर स्प्रे और जिग-जैग बसंत आने की तरफ इशारा कर रहे हैं।
4 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान
- फोटो : Pixabay
इसके साथ ही अंतरिक्ष यान ने लाइट टोन वाले आउटक्रॉप की भी तस्वीरें ली हैं जो क्लोराइड जमा नजर आ रहे हैं। नासा की रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर के हाई रेजोल्यूशन से इन तस्वीरों को लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरारें देखकर वैज्ञानिक हैरान
- फोटो : Pixabay
साल 2005 में इस ऑर्बिटर को मंगल के लिए लॉन्च किया गया था। यह सबसे अच्छे कैमरों में शामिल है। इस ऑर्बिटर की सहायता से भविष्य की लैंडिंग साइट को चुनने में सहायता मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।