फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन के नीचे फंसा था शख्स, यात्रियों ने मिलकर किया कमाल, दिल जीतने वाला वीडियो वायरल

Fri, 09 Feb 2024 12:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Navi Mumbai Commuters Push Local Train to Save Man Trapped Under Wheels, Video Goes Viral
मुंबई लोकल ट्रेन के नीचे फंस गया था शख्स, यात्रियों ने मिलकर कर दिया ऐसा कमाल - फोटो : Reddit

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को हैरत में डाल दिया है। यह वीडियो नवी मुंबई के वाशी स्टेशन का है। यहां पर एक लोकल ट्रेन (local train) के पहिये के नीचे शख्स फंस गया है, जिसे बचाने की कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं। 



इस घटना का किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि अभी भी लोगों में एकता की भावना है। अगर लोग एकजुट हो जाएं तो बड़े से बड़ा नामुमकिन काम भी किया जा सकता है।

यह वीडियो 41 सेकेंड का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के पास लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इसमें कई लोग लाइन में खड़े होकर ट्रेन को धक्का देकर ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। 

ब्रिटेन: किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, क्या होगी सच, जानिए क्या कहा है

सभी लोग ट्रेन को झुकाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि फंसे हुए शख्स को बाहर निकाला जा सके। इस वीडियो को  Reddit यूजर ने Cat_Of_Culture नाम के अकाउंट से शेयर किया है। शख्स ने इस घटना के बाद हुई अराजकता के बारे में बताया है। उसने बताया कि लोगों ने ट्रेन को बेतरतीब ढंग से धक्का दिया, लेकिन कोशिश के बाद यात्री ट्रेन को झुकाने में सफल हो गए। 
 
Person got caught under the train, crowd pushes off the train and pulls them out. [SFW]
byu/Cat_Of_Culture innavimumbai


ट्रेंडिंग: एलियंस के साथ बिताए तीन महीने, हुईं अकल्पनीय घटनाएं, अमेरिकी पायलट ने किया चौंकाने वाला दावा

यूजर ने बताया है कि शख्स को हादसे में सिर्फ मामूली चोटें आई थीं। उसी ट्रेन में होने का दावा करने वाले एक दूसरे Reddit यूजर ने बताया कि उस शख्स के टखने में मोच आ गई थी, लेकिन उसकी हालत बिलकुल ठीक है। शायद आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान हो सकते हैं, लेकिन यह वीडियो दिखाता है कि एक साथ मिलकर कोई किया जाए, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed