Optical Illusion Hindi: कई बार हमें सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जो देखने में सामान्य होती हैं, लेकिन इन चित्र में कुछ न कुछ छिपा होता है। यह ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को धोखा देने वाली फोटोज होती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग चीजें दिखाई देती हैं। कई तस्वीरों में कोई चीज होती हैं, लेकिन वह किसी को दिखाई नहीं देती है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसमें क्या चीज छिपी हुई है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है घोड़ा? हिम्मत है तो खोजकर दिखाएं, 99 फीसदी लोग हो गए हैं फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण माना जा सकता है। अब आप इस तस्वीर को ध्यान देखिए और दिमाग लगाकर बताइए कि इसमें कौन सा जानवर है और कहां छिपा हुआ है। तेज दिमाग वाले लोगों के भी इस तस्वीर में छिपे जानवर खोजने में पसीने छूट जाएंगे। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में कौन सा जानवर है और कहां छिपा हुआ है।
इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में आंखों के सामने ही चीजें होती हैं, लेकिन हम देख नहीं पाते हैं। एक बात साफ है कि इन तस्वीरों से दिमाग की अच्छी कसरत हो जाती है। अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सही है।
यह वायरल तस्वीर देखने में साधारण है, लेकिन इसमें छिपे घोड़े को खोजना किसी के लिए आसान काम नहीं है। इसको खोजने के लिए दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। अगर आप इस तस्वीर में घोड़े को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस कहा जाएगा।
वायरल तस्वीर में घर और पेड़ पौधे दिखाई दे रहे हैं जिनमें घोड़ा छिपा है। अगर आपकी भी नजर बांज वाली है, तो इस घोड़े को आसानी से खोज लेंगे। आपको 15 सेकंड में इसको खोजना है। अगर इतने समय में घोड़े को नहीं खोज पाते हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। बहुत से लोग इस घोड़े को नहीं खोज पाए हैं। दरअसल तस्वीर में दिख रही इमारत की दूसरी मंजिल पर घोड़ा है और खिड़की से बाहर देख रहा है। अगर आप अभी भी नहीं देख पाएं हैं, तो हमने तस्वीर दी है जिसमें आप घोड़े को आसानी से देख सकते हैं।