Optical Illusion Picture Quiz: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इन तस्वीरों में चीजें छिपी होती हैं जिन्हें खोजने में अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेली को लोगों का हल करने का मन करता है। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं।
Optical illusion: क्या आप इस तस्वीर में ढूंढ पाएंगे चश्मा? हिम्मत है तो गणित की कक्षा में खोजकर दिखाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वायरल तस्वीर में एक क्लासरूम है जिसमें टीचर पढ़ाते दिख रहे हैं, लेकिन बच्चे मौज-मस्ती कर रहे हैं। कोई क्लास रूम में नींद ले रहा है, तो कोई बच्चा कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ा रहा है। तस्वीर में सब कुछ आंखों के सामने है, लेकिन गणित की इस क्लास में आपको एक चश्मा खोजना है। क्या आप इस चश्मे को खोज सकते हैं? अगर आप खोज नहीं पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब आप तस्वीर को ध्यान से देखिए और चश्मा को खोजिए। इस तस्वीर में चश्मा को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं।
Sun: सूरज पर हो रहे विशालकाय गड्ढे, इस रहस्य से हैरत में वैज्ञानिक, धरती को लेकर डरावनी चेतावनी
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस तरह की तस्वीरें देखने में बेदह सामान्य होती हैं, लेकिन इनमें अलग-अलग चीजों को खोजना बहुत कठिन होता है। तस्वीर में कई लोगों को यह चीजें पहली नजर में ही दिख जाती हैं, तो कई लोगों को बहुत ध्यान से देखने पर भी नजर नहीं आती हैं।
तस्वीर में क्या आपको चश्मा दिखाई दिया है? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि कहां पर चश्मा है। कक्षा की पहली लाइन में बैठा दूसरा छात्र कागज का जहाज बनाकर उड़ा रहा है। उसकी बाईं तरफ नीचे एक चश्मा गिरा है। आप ध्यान से देखेंगे तो आपको दिख जाएगा। हमने तस्वीर भी शेयर की है जिसमें आप आसानी से चश्मा देख सकते हैं।