सब्सक्राइब करें

Viral: हाईकोर्ट में जमकर हुई मारपीट, वकीलों ने एक दूसरे को लात-घूंसों से पीटा, पाकिस्तान का वीडियो वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 03:34 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। लाहौर हाईकोर्ट में वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
pakistan lahore high court lawyers fight video goes viral amid election chaos
वकीलों ने एक दूसरे को लात-घूंसों से पीटा, पाकिस्तान का वीडियो वायरल  - फोटो : X

Viral Video: पाकिस्तान की एक अदालत में वकीलों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि यह मामला लाहौर हाईकोर्ट के भीतर का है। जहां पर वकीलों के बीच जमकर जूतमपैजार हुई है। अदालत परिसर में वकील एक दूसरे लात घूसों से पीटते हुए दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और क्यों वकीलों में मारपीट हुई है? 



पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव चल रहा था। इस दौरान मामला काफी तनावपूर्ण हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि वकीलों के बीच मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष में झगड़ा शुरू हुआ था। यह लड़ाई मिनटों तक चलती रही है। कोर्ट परिसर में  जमकर नारेबाजी और जमकर गाली-गलौज की गई। 

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो में दिखता है कि महिला पंखे का एक हिस्सा पुरुष वकील के ऊपर फेकती है, जिसके बाद पुरुष वकील उसके ऊपर हमला बोलता है और कई तमाचा उसे मारता है। दोनों के बीच हाथपाई हो रही है। इसके बाद दो गुटों में मारपीट होने लगी है। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई की गई।



Chandra Grahan 2026: क्यों हर पूर्णिमा को नहीं लगता है चंद्र ग्रहण? जानिए आखिर क्या है वजह

Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, भारत में कब दिखेगा ब्लड मून? यहां जानिए सबकुछ




सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पुरुष भी आपस में लड़ते दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे पीट रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों इन पढ़े लिखे वकीलों पर तंज कस रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed