{"_id":"62ebde9cf922b32fdb148a65","slug":"satpura-leopard-gecko-voice-like-snake-know-the-about-leopard-gecko","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Leopard Gecko: सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Leopard Gecko: सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली
- फोटो : iStock
Link Copied
Leopard Gecko: दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। इसके अलावा छिपकलियों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं जो देखने में बेहद डरावनी लगती हैं। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली पाई गई थी। यह छिपकली राज्य के बैतूल में एक अस्पताल में मिली थी। यह छिपकली सांप जैसी फुफकारती है और वह बेहद खूबसूरत दिखती है। अस्पताल में छिपकली दिखने के बाद लोग खौफ में आ गए जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को इसकी जानकारी दी गई जिसने इसका रेस्क्यू किया। पहली बार इस इलाके में यह दुर्लभ छिपकली नजर आई थी।
कुछ दिनों पहले यह दुर्लभ छिपकली मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में देखी गई थी। छिपकली को देखते ही अस्पताल के कर्मचारी डर गए। अस्पताल प्रबंधन ने सर्पमित्र को जानकारी दी जिसके बाद वह इसका रेस्क्यू किया। सर्पमित्र आदिल खान ने इसके बारे में कई जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि यह छिपकली मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी अस्पताल में देखी गई थी।
Trending Videos
2 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली
- फोटो : iStock
कर्मचारियों ने सर्पमित्र आदिल खान को फोन पर सांप के फुफकारने की जानकारी दी। रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे आदिल खान ने देखा कि दुर्लभ छिपकली अस्पताल परिसर में बैठी हुई थी और तेज-तेज आवाज निकाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली
- फोटो : iStock
छिपकली का नाम लियोपर्ड गेको है
आदिल खान के मुताबिक, इस छिपकली को सतपुड़ा लियोपर्ड गेको के नाम से जानते हैं। सर्पमित्र ने इस छिपकली का रेस्क्यू किया। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में यह छिपकली पाई जाती है। मध्य भारत के जंगलों में यह छिपकली मिलती है। रात के समय यह घूमती है और कीड़े-मकोड़ों का शिकार करती है। यह छिपकली कीड़े-मकोड़े खाती है।
4 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली
- फोटो : iStock
दिखती है खूबसूरत
यह छिपकली देखने में बेहद खूबसूरत होती है। छिपकली को खतरा महसूस होता है, तो तेज रफ्तार में भागती है और सांपों की तरह तेज आवाज निकालती है। करीब 20 सेंटीमीटर तक यह छिपकली बड़ी हो सकती है। इसके अंदर विष नहीं होता है और इंसानों का भी कोई नुकसान नहीं करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।