सब्सक्राइब करें

Poisonous Pools in Ocean: समुद्र में मिला जहरीला तालाब, डुबकी मारते ही इंसान की हो जाती है मौत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Scientist Discovered Poisonous Pools Under the Ocean Where Human Dies on Swimming
समुद्र में मिला जहरीला तालाब - फोटो : Youtube/OceanX

Poisonous Pools Under The Ocean: दुनियाभर के समुद्र रहस्यों से भरे पड़े हैं। वैज्ञानिक आए दिन समुद्र में ऐसी चीजों की खोज करते हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। अब वैज्ञानिकों ने लाल सागर में एक विशालकाय तालाब की खोज की है जो जानलेवा है। इस तालाब में तैरने वाले की मौत हो जाती है या वह बेहोश हो जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी की टीम ने इस पूल की खोज की है।

इस टीम के सदस्य प्रोफेसर सैम पुरकिस ने इस तालाब के रहस्यों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि तालाब में ऑक्सीजन नहीं है और खारापन घातक स्तर तक मौजूद है। इसकी वजह से तालाब के अंदर जाने वाले जीव की तुरंत मौत हो जाती है या बेहोश हो जाता है। यह खतरनाक तालाब समुद्र की गहराई में मौजूद है और यह समुद्री जीवों के लिए मौत की जाल की तरह है। 

Trending Videos
Scientist Discovered Poisonous Pools Under the Ocean Where Human Dies on Swimming
समुद्र में मिला जहरीला तालाब - फोटो : Youtube/OceanX

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस तालाब में जानवरों की त्वचा लंबे समय तक पहले जैसी ही रहती है। खोज करने वाले वैज्ञानिकों को एक केकड़ा मिला था जिसकी मौत आठ साल पहले हो गई थी। लेकिन उसकी तव्चा पहले ही की तरह थी। इस तालाब में ऑक्सीजन की कमी और घातक स्तर का खारापन ही नहीं है, बल्कि इसमें हाइड्रोजन सल्फाइड की तरह कई जहरीले केमिकल्स भी हैं। इसकी वजह से जानवरों की मौत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientist Discovered Poisonous Pools Under the Ocean Where Human Dies on Swimming
समुद्र में मिला जहरीला तालाब - फोटो : Youtube/OceanX

सैम पुरकिस ने लाइव साइंस से बात की की है और इस खोज के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रह पर सबसे पहले महासागरों का निर्माण कैसे हुआ इस खोज से पता लगाने में मदद मिल सकती है। उनका कहना है कि चरम परिस्थितियों में जो जीव रहते हैं उनकी खोज से धरती पर जीवन की सीमाओं को जानने में मदद मिल सकती है। 

Scientist Discovered Poisonous Pools Under the Ocean Where Human Dies on Swimming
समुद्र में मिला जहरीला तालाब - फोटो : Youtube/OceanX

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारे सौर मंडल और उसके बाहर कहीं जीवन की खोज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जीवन की सीमाओं को जब तक समझा नहीं जा सकता है तब तक यह नहीं पता लगाया जा सकता है कि दूसरे ग्रह पर कोई प्राणी जिंदा रह सकता है या नहीं। 

विज्ञापन
Scientist Discovered Poisonous Pools Under the Ocean Where Human Dies on Swimming
समुद्र में मिला जहरीला तालाब - फोटो : Youtube/OceanX

ब्राइन पूल आमतौर पर समुद्र तल पर मिलते हैं जहां जीवन नहीं होता है। लेकिन इन तालाबों में सूक्ष्मजीव रहते हैं। ब्राइन पूल का इस्तेमाल कुछ जीव जीवन के लिए करते हैं। उदाहरण के तौर पर मसल्स (Mussels) तालाब में मिलते हैं जो मीथेन का इस्तेमाल करते हैं और इसको  कार्बन शुगर में बदल देते हैं। 1770 मीटर की गहराई में यह समुद्र मिला है जिसकी खोज के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने रिमोट अंडरवाटर व्हीकल का इस्तेमाल किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed