{"_id":"61ffcb5494074167fd11fb96","slug":"see-beautiful-moment-mars-meet-venus-in-the-sky-on-13th-feb-1-day-before-valentine-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: वैलेंटाइन डे से 1 दिन पहले आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, घर की छत से भी देख सकेंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: वैलेंटाइन डे से 1 दिन पहले आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, घर की छत से भी देख सकेंगे आप
अंतरिक्ष की दुनिया बेहद खूबसूरत और रोमांचकारी है। समय-समय पर अंतरिक्ष में ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो काफी हैरान करने वाली होती हैं। अंतरिक्ष में हमारी पृथ्वी की तरह ही अनगिनत ग्रह, उपग्रह, तारे मौजूद हैं। ऐसे में खगोल वैज्ञानिकों ने एक दावा किया है जिसमें कहा गया है कि 13 फरवरी को आसमान में एक अद्भुत चीज देखने को मिल सकती है।
इस दिन आसमान में मंगल और शुक्र एक साथ नजर आएंगे। खगोल वैज्ञानिक इस मिलन को काफी अनोखा और दुर्लभ बता रहे हैं। इस घटना की सबसे अनोखी बात ये है कि इसको देखने के लिए आपको किसी टेलिस्कोप की जरूरत नहीं होगी। इसे आप सामान्य आंखों से भी देख सकते हैं। एस्ट्रोनॉमर्स भाषा में इस घटना को कंजक्शन कहा जाता है। ये दुर्लभ घटना रात को 9 बजकर 38 मिनट पर आसमान में दिखाई देगी। आइए जानते हैं कि आसमान में इतने तारों के बीच इन्हें कैसे देखा जा सकता है...........
2 of 4
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
- फोटो : पिक्साबे
एक अमेरिकी वेबसाइट ने इस घटना के होने का दावा किया है। ये वेबसाइट Nasa’s Jet Propulsion Laboratory में मौजूद पब्लिक डेटा को जुटाकर अध्ययन करती है। 13 फरवरी को जब ये घटना होगी तब मंगल काफी चमकीला हो जाएगा और इसके साथ ही दोनों ग्रह दक्षिण की तरफ आपस में चिपके हुए भी दिखाई देंगे।
3 of 4
अंतरिक्ष में भी है बरमूडा ट्रायंगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ये घटना आसमान से इतनी साफ दिखाई देगी कि इसे सामान्य आंखों से भी देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी भी टेलिस्कोप की जरूरत भी नहीं होगी। अगर आप भी इन ग्रहों की पहचान नहीं कर पाते हैं तो सुविधा के लिए एंड्राइड और आईओएस ऐप्स भी हैं जिनकी मदद से आप इस दुर्लभ घटना को आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
- फोटो : iStock
जी हां, इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए इन ऐप्स की मदद ले सकते हैं। इन ऐप्स के नाम SkyView Lite, Star Tracker and Star Walk 2 हैं। इन्हें आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इन ग्रहों को देख सकते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप बड़ी आसानी से मंगल और शुक्र की पहचान कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।