वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से लगाए गए पाबंदियों और बारिश के कारण मौसम बिल्कुल साफ हो गया है। इसका असर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देखने को मिला है। सहारनपुर में एक बार फिर हिमालय के बर्फीले पहाड़ साफ नजर आ रहे हैं। बीते साल भी लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम होने से ये बर्फिले पहाड़ दिखने लगे थे। सहारनपुर के लोगों ने अपने छतों से इन नजारों का दीदार किया और सोशल मीडिया पर सुंदर तस्वीरों को साझा किया।
Viral Pics: लॉकडाउन का असर, सहारनपुर में फिर से दिखे हिमालय के बर्फीले पहाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रहने वाले डॉक्टर विवेक बनर्जी ने भी अपने कैमरे से प्रकृति के अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया। तस्वीरों को साझा करते हुए विवेक ने लिखा कि 'यह एक दुर्लभ दृश्य है। दो दिनों की बारिश के बाद बादलों के छंटने के बाद हमने सहारनपुर के उत्तर हिस्से से हिमालय की चोटियों को देखा। करीब 30-40 साल पहले हिमालय की पहाड़ियों को हर दिन देखा जाता था, लेकिन अब बढ़ते प्रदूषण की वजह से शायद ही कोई इसे देख पाता हो। चोटियों को देखकर हम सभी शौकिया फोटोग्राफर खुश हो गए।'
उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने भी डॉक्टर विवेक बनर्जी की तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए पोस्ट किया। साथ ही आईएफएस ऑफिसर रमेश पांडे ने भी इन तस्वीरों को साझा किया। रमेश पांडे ने अपने ट्वीट में बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 85 हो जाने से बर्फ से ढके हुए हिमालय के पहाड़ दिखने लगें।
Himalayas are visible again from Saharanpur. After rains, the sky is clear and AQI is around 85.
PC: Dr Vivek Banerjee #lockdown pic.twitter.com/yR6buvfX6k
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ये तस्वीरे काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह हिमालय तो हमारा ताज है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पिछले साल की तरह इस साल भी हिमालय के दर्शन हो गए।
What a fabulous view of snowclad Upper Himalayas more than 150kms from Saharanpur city. Two days of heavy rains across North India after Cyclone Tauktae landfall ensured all pollution in air, mist and haze is gone.. PC Dr Vivek Banerjee. @rameshpandeyifs @paragenetics pic.twitter.com/QHidB1p0c3