Mysterious Ship SS Ourang Medan: दुनियाभर में कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं, जो आज भी अनसुलझी हैं। इन रहस्यों से वैज्ञानिकों भी पर्दा नहीं उठा पाएं हैं। जहाजों से जुड़े भी कई रहस्य हैं, जिनकी चर्चा अक्सर होती है। कई जहाज आसमान में उड़ान भरते समय, तो पानी के जहाज महासागर में अचानक लापता हो गए। इनके बारे में आज तक नहीं पता चल पाया है, जो आज भी रहस्य हैं। हम आपको अपनी इस खबर में ऐसी ही अनुसलझी घटना के बताएंगे।
Mysterious Ship: इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना
Mysterious Ship: यह बात साल 1947 के जून महीने की है। उस समय मलक्का की खाड़ी में स्थित व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज जा रहे थे। इस दौरान एक एसओएस संदेश कि जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपातकालीन स्थिति में एसओएस संदेश भेजते हैं
दरअसल, आपातकालीन स्थिति में एसओएस संदेश भेजे जाते हैं। अब उस जहाज के सिग्नल को पहचानते हुए नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमयी जहाज की तरफ बढ़ने लगे। उस समय रहस्यमयी जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो बेहद तेजी से उसके पास पहुंच गया।
जहाज पर पहुंचते ही हैरत में पड़ गए क्रू सदस्य
द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य उस रहस्यमयी जहाज पर पहुंचे तो वो उन्होंने देखा कि हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं। यह देखकर कई लोगों की तो आंखें भी खुली हुई थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी चीज से डरे हुए हों। सबसे हैरानी की बात यह थी कि जिनकी मौत हुई थी उनके शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी।
Viral News: हर दिन हवाई जहाज से ऑफिस जाती है ये महिला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
बॉयलर रूम मेंं जाने पर उड़े होश
इसके बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य उस रहस्यमयी जहाज के बॉयलर रूम में गए तो उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब यह बेहद ही हैरान करने वाली घटना थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का निर्णिय लिया।
Ajab-Gajab: भारत की इस गाय ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, 40 करोड़ रुपये में बिकी
धमाके के बाद समुद्र में समा गया जहाज
द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य अपने जहाज तक पहुंचते, उससे पहले ही उस रहस्यमयी जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू सदस्य अपने जहाज पर पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते ही उस रहस्यमयी जहाज में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते जहाज समुद्र की गहराईयों में समा गया।
Sunita Williams: धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी