सब्सक्राइब करें

Stephen Hawking: कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 08:07 PM IST
सार

Stephen Hawking: दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक रहे स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से उनकी एक भविष्यवाणी भविष्य में सच हो सकती है। इस भविष्यवाणी के सच होने की संभावना को लेकर कुछ वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है।

विज्ञापन
stephen hawking alien warning 2025 ufo alien encounter
कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? - फोटो : Adobe Stock

Stephen Hawking: दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक रहे स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से उनकी एक भविष्यवाणी भविष्य में सच हो सकती है। इस भविष्यवाणी के सच होने की संभावना को लेकर कुछ वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है। स्टीफन हॉकिंग की यह एलियन से जुड़ी प्रलय की भयावह भविष्यवाणी है। हाल ही में कुछ खगोलीय घटनाएं घटी हैं, जिसे लेकर वैज्ञानिकों ने महान भौतिक विज्ञानी की एक पुरानी भविष्यवाणी के निकट भविष्य में सच होने की संभावना जताई है।



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  स्टीफन हॉकिंग की मानवता के लिए दी गई चेतावनी सच हो सकती है, क्योंकि एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कुछ महीनों बाद एलियन जीवन के साथ शत्रुतापूर्ण मुठभेड़ हो सकती है। 

क्यों विनाशकारी हो सकता है एलियन से संपर्क? 

स्टीफन हॉकिंग प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे। साल 2018 में उनका निधन हो गया। उन्होंने दुनिया को चेतावनी दी थी कि एलियन जीवन से संपर्क करना मानव जाति के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। वह मानते थे कि सक्रिय रूप से बाह्यग्रहों की खोज करने से खतरनाक आक्रमण होगा। ठीक वैसे ही जैसे अतीत में पृथ्वी पर संस्कृतियों ने कम उन्नत सभ्यताओं को मिटा दिया था। 
 

Trending Videos
stephen hawking alien warning 2025 ufo alien encounter
कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? - फोटो : Adobe Stock

प्रोफेसर हॉकिंग ने 2004 में कहा था कि एलियंस शायद हमसे कहीं आगे होंगे। उन्होंने कहा था कि पृथ्वी पर उन्नत जातियों का आदिम लोगों से मिलने का इतिहास सुखद नहीं रहा है, क्योंकि उन्होंने एक ही प्रजाति के होने के बाद भी कम विकसित सभ्यता को नष्ट कर दिया। मुझे लगता है कि एलियन के मामले में हमें अपना सिर नीचा रखना चाहिए। हॉकिंग ने सलाह दी थी कि इंसानों को ब्रह्मांड में अपनी उपस्थिति को सक्रिय रूप से प्रसार नहीं करना चाहिए। उन्होंने बुद्धिमान एलियन जीवन की खोज में की सक्रियता नहीं दिखाने की वकालत की थी। उदाहरण के तौर पर एलियन रेडियो संकेतों को सुनना। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
stephen hawking alien warning 2025 ufo alien encounter
कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? - फोटो : Adobe Stock

हॉकिंग के इस गंभीर संदेश पर हाल ही में तथाकथित 'इंटेलिजेंस ट्रैप' का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पुनः विचार किया। इस अवधारणा ने सुझाव दिया है कि अति आत्मविश्वास से विनाशकारी परिणाम सामने आ सकते हैं। उनका मानना है कि किसी यूएफओ से संपर्क करने की सफलता से एक दुष्ट प्रजाति का ध्यान आकर्षित हो सकता है, जिससे मानवता का विनाश हो सकता है। इस अध्ययन से हॉकिंग के शब्दों को और भी अधिक बल मिला है। जब हाल ही में हार्वर्ड के एक प्रतिष्ठित खगोलशास्त्री ने दावा किया कि पृथ्वी की ओर बढ़ रही रहस्यमयी वस्तु एक शत्रु यूएफओ हो सकता है। 

Baba Vanga Predictions: क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी होने जा रही हैं सच, दुनिया में खौफ का माहौल

stephen hawking alien warning 2025 ufo alien encounter
कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? - फोटो : Adobe Stock

''संदिग्ध खोलीय पिंड हो सकता है इंटेलिजेंस ट्रैप''

प्रोफेसर एवी लोएब और अन्य वैज्ञानिकों ने इंटरस्टेलर ऑबजेक्ट 3I/ATLAS को लेकर कई अध्ययन किए हैं। जून के आखिरी में इसे हमारे सौर मंडल के निकट आते हुए खोजा गया था। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों ने 3I/ATLAS को एक विशाल धूमकेतु बताया है, लेकिन लोएब का तर्क है कि ऐसे संकेत हैं कि इसे कृत्रिम रूप से बनाया गया है। इसमें इसका अत्यंत असामान्य मार्ग भी शामिल है, जो शुक्र, मंगल और बृहस्पति के बहुत करीब से गुजरेगा। उन्होंने इसे 'इंटेलिजेंस ट्रैप' कहा है। इसकी वजह से लोएब ने चेतावनी दी कि ऐसे यान और इसे नियंत्रित करने वाले प्राणियों के हमारे सौर मंडल में आने के दो उद्देश्य होंगे, एक तो हानिरहित होना और दूसरा शत्रुतापूर्ण होना। दिसंबर में संदिग्ध इंटरस्टेलर ऑबजेक्ट पृथ्वी के पास से गुजरेगा। 

Surya Grahan: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

विज्ञापन
stephen hawking alien warning 2025 ufo alien encounter
कौन सी एलियन से जुड़ी स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी होने जा रही सच? - फोटो : Adobe Stock

इसलिए स्टीफन हॉकिंग ने दी थी चेतावनी

हॉकिंग ने कहा था कि इंसानों को पृथ्वी पर भेजे गए किसी भी संकेत का जवाब नहीं देना चाहिए। हॉकिंग ने 2016 में कहा था कि 16 प्रकाश वर्ष दूर स्थित ग्रह ग्लीज 832सी पर बुद्धिमान जीवन हो सकता है। लेकिन उन्होंने चेतावनी देते कहा था कि अगर इंसान किसी उन्नत सभ्यता से मिलते हैं तो यह वैसा ही हो सकता है जैसा मूल अमेरिकियों का क्रिस्टोफर कोलंबस से पहली बार सामना हुआ था। स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि मुझे यकीन होता जा रहा है कि हम अकेले नहीं हैं। एक दिन हमें ग्लीज़ 832सी जैसे किसी ग्रह से संकेत मिल सकता है, लेकिन हमें जवाब देने में सावधानी बरतनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed